Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष शुरू होने से पहले निपटा लें ये काम, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन बातों का रखें ध्यान
पितृ पक्ष से पहले कर लेंये काम
Essential Tasks Before Shradh: पितृ पक्ष हिंदू धर्म में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा प्रकट करने का खास समय माना जाता है. इस दौरान तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध जैसे धार्मिक कर्म किए जाते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल 2026 में पितृ पक्ष 26 सितंर से शुरू होगा. ऐसे में मान्यता है कि श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पहले कुछ जरूरी काम पूरे कर लेने चाहिए, ताकि इस दौरान धार्मिक नियमों का पालन आसानी से किया जा सके.
हेयरकट और शेविंग पहले करा लें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष के दौरान बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना उचित नहीं माना जाता. इसे सादगी और संयम से जुड़ी नियमों से जोड़ा जाता है. इसलिए अगर हेयरकट, शेविंग या पार्लर से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो उसे पितृ पक्ष शुरू होने से पहले पूरा कर लेना बेहतर माना जाता है.
मांगलिक काम पहले कर लें
पितृ पक्ष के दिनों में विवाह, सगाई, रोका, गृह प्रवेश और नए काम की शुरुआत जैसे शुभ कार्यों को आमतौर पर टालने की परंपरा है. अगर परिवार में ऐसा कोई जरूरी कार्यक्रम पहले से तय है, तो उसे श्राद्ध पक्ष शुरू होने से पहले पूरा कर लेना उचित माना जाता है.
घर की अच्छी तरह सफाई करें
पितृ पक्ष शुरू होने से पहले घर की साफ-सफाई कर लेना भी जरूरी माना जाता है. पूजा स्थान, मुख्य द्वार और घर के दूसरे हिस्सों को अच्छी तरह साफ करें. घर में रखा बेकार सामान, टूटा बर्तन और पुराना कबाड़ भी पहले ही हटा देना चाहिए. मान्यता है कि श्राद्ध के दौरान घर का वातावरण साफ और व्यवस्थित रखना चाहिए.
ये भी पढ़े–Ganesh Visarjan 2026: गणेश विसर्जन के दिन करें इन चीजों का दान, सुख-समृद्धि की बनी रहेगी कृपा
सूखे पौधों को घर से हटाएं
अगर घर या गमलों में कोई पौधा सूख गया है, तो उसे भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले हटा देना चाहिए. खासकर सूखी तुलसी को सम्मान के साथ जल में विसर्जित करने की परंपरा बताई जाती है. धार्मिक मान्यताओं में सूखे और मुरझाए पौधों को घर के लिए शुभ नहीं माना जाता.