Bhopal: बप्पा की विसर्जन यात्रा में मुस्लिम महिलाओं ने की पुष्प वर्षा, गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल
मुस्लिम महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से भगवान गणेश की विदाई की गई. देश के अलग-अलग शहरों लोगों में भव्य शोभायात्राएं निकालकर गणपति बप्पा को विदाई दी. इसी दौरान भोपाल में सबसे खास तस्वीर देखने को मिला. भोपाल में गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा किए जाने और कौमी एकता की मिसाल पेश करने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
मुस्लिम महिलाओं ने की पुष्प वर्षा
दरअसल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गणेश विसर्जन कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल देखने को मिला. गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते वक्त मुस्लिम महिलाओं ने भी भगवान श्री गणेश पर पुष्प वर्षा की और विसर्जन यात्रा का फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
भोपाल में अनंत चतुर्दशी पर शुक्रवार शाम भोपाल में गणपति बप्पा की विदाई का सिलसिला पूरे उत्साह के साथ शुरू हुआ. भारत टॉकीज एवं यूवी वन एवं चौराहे से शाम सात बजे मुख्य चल समारोह रवाना हुआ. करीब 1500 झांकियों के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पुराने शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही. भारत टॉकीज से निकला चल समारोह इतवारा, जुमेराती और पीरगेट होते हुए विसर्जन घाटों की ओर बढ़ा.
सीएम ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अनंत चतुर्दशी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान गणेश और भगवान विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की वृद्धि हो. मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पर्व जीवन की बाधाओं को दूर करे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे.
ये भी पढ़ें: UP में नीतीश के बेटे निशांत की एंट्री! विधानसभा चुनाव को लेकर किस रणनीति पर कर रहे काम