ट्रेन में 3.5 करोड़ की ड्रग्स का सौदा! भोपाल में पकड़ी गई नाइजीरियन महिला, बैग खोलते ही उड़े DRI के होश

भोपाल में DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है. आइए जानते है क्या है पूरा मामला.
bhopal drug bust

3.5 करोड़ ड्रग्स पकड़ी गई, भोपाल

Bhopal Drug Bust: भोपाल में DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है. जब्त ड्रग्स की अंतराष्ट्रीय बजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गई है. इस कार्रवाई के दौरान एक नाइजीरियाई महिला समेत 2 अन्य ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. DRI द्वारा ये कार्रवाई 23 और 24 सितंबर को की गई.

टीम ने संदिग्ध की तलाशी ली तो…

जानकारी के मुताबिक, डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) से ट्रेन से भोपाल आ रहा एक भारतीय पुरुष यात्री नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है. जब ट्रेन भोपाल स्टेशन पहुंची, तो डीआरआई की टीम ने ट्रेन में बैठ यात्रियों की तलाशी ली. इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के पास मौजदू नीले टफल बैग में 3 पॉलीथिन पैकेट मिले.

इनमें 2.014 किलो सफेद क्रिस्टलीय पदार्थ था. एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट से जांच में इसके एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई.

कुल 4.38 किलों एम्फेटामाइन जब्त

वहीं एक दूसरी कार्रवाई में डीआरआई के अधिकारियों ने आगरा कैंट से ट्रेन से भोपाल आ रही एक नाइजीरियाई महिला यात्री को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर रोका. उसके सामान की विस्तृत तलाशी के दौरान चार सलवार कुर्तों के अंदर छिपाए गए चार पैकेट मिले.

डीआरआई ने इन दोनों कार्रवाई में कुल 4.38 किलों एम्फेटामाइन जब्त किया गया. दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

इंदौर में हुई थी बड़ी कार्रवाई

इसी तरह की एक खबर इंदौर से भी सामने आई थी. बीते दिनों पहले राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है. महिला के सामान से 1.4 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं. DRI के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अनुमानित अवैध बाजार कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपए है.

ये भी पढे़ं- भोपाल-इंदौर में आज ‘नो UPI डे’, कैश से करना होगा पेमेंट, व्यापारी MDR चार्ज का जता रहे विरोध

ज़रूर पढ़ें