CBSE: 99.6% मार्क्स आने पर भी संतुष्टि नहीं, छात्र ने दोबारा कराई कॉपी चेक तो मिले पूरे 100% नंबर

CBSE Student Nandika Gupta Story: सीबीएलई बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
CBSE Student Nandika Gupta

10वीं की छात्रा नंदिका गुप्ता

CBSE Student Nandika Gupta Story: सीबीएलई बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. जरा सोचिए की अगर किसी के 99.6% नंबर आ जाएं तो वह खुशी से झूम उठेगा और सोचेगा कि अब इससे ज्यादा क्या चाहिए. लेकिन भोपाल की नंदिका गुप्ता ने जब अपना रिजल्ट देखा तो उनका रिएक्शन कुछ और ही था. दरअसल नंदिका गुप्ता का 10 की सीबीएसई बोर्ड की छात्रा है.

99.6 प्रतिशत से भी नहीं थीं संतुष्ट

उन्होंने जब अपना रिजल्ट चेक किया तो उनके 99.6% नंबर आए थे. उनको अपना रिजल्ट देखकर संतुष्टि नहीं हुई. उन्होंने कहा कि ‘कुछ तो गड़बड़ है और मैं ज्यादा डिजर्व करती हूं.’ इसके बाद उन्होंने अनपी आंसर-शीट मंगवाई और उसे चेक किया. इसके बाद उन्हें लगा कि उनके गलत तरीके से नंबर कटे हुए हैं. साइंस सब्जेक्ट में मार्किंग स्कीम के आधार पर उन्हें ज्यादा नंबर मिलने चाहिए थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

नंदिका गुप्ता ने अपने टीचर से की बात

नंदिका ने अपने टीचर से बात करके ई-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया और इसके बाद उनके नंबर बढ़ाए गए. अब नंदिका गुप्ता 100 प्रतिशत अंक हासिल कर चुकी हैं. बता दें कि नंदिका गुप्ता भोपाल की रहने वाली हैं और सीबीएसी की कक्षा 10वीं की स्टूडेंट हैं.

अगस्त में आया था रिजल्ट

TOI की रिपोर्ट के अनुसार, CBSE के सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट अगस्त में आया था और नंदिका के 99.6 प्रतिशत नंबर आए थे. लेकिन उन्हें लगा कि उनके नंबर गलत तरीके से काटे गए हैं. उन्होंने अपनी आंसर सीट मंगवाई और खुद चेक किया. इसलिए उन्होंने अपने शिक्षक से चर्चा करने के बाद पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन करने का निर्णय लिया था.

ये भी पढ़ें: खंडवा में गणेश विसर्जन में बड़ा हादसा, खदान के गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 3 को बचाया, दो की तलाश जारी

ज़रूर पढ़ें