भोपाल दौरे पर प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में होंगे शामिल
बीजेपी
Bhopal BJP Baithak: भोपाल: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, प्रदेश में भाजपा संगठन में नई ऊर्जा भरने के लिए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी का दो दिवसीय भोपाल प्रवास आज से शुरू हो रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह प्रभारी रेखा वर्मा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को भोपाल में रहेंगे. इस दौरान संगठन और सत्ता के समन्वय पर बड़ी चर्चा होगी.
बिप्लब कुमार देब का आज का कार्यक्रम
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश प्रभारी देब आज सुबह सबसे पहले लालघाटी स्थित गुफा मंदिर के बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वे पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के निवास पर जाकर उनसे भेंट भी करेंगे. शाम 4 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में संगठन की आगामी रणनीति और सरकार के साथ तालमेल को लेकर मंथन होगा.
रेखा वर्मा का भी सघन दौरा
वहीं प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी आज भोपाल में दौरे पर रहेंगी. रेखा वर्मा आज सुबह 11.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी. इसके बाद वे एक पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगी. शाम 5 बजे वे भी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी.
कल होगी बड़ी बैठक
वहीं, कल यानी कि 1 अक्टूबर को बड़ी बैठक होने वाली है. दोनों नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.
कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग, बहस के बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साथियों पर चलाई गोली, 4 की मौत