रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या का मामला, CM मोहन यादव बोले – दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
सीएम मोहन यादव
MP News: भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इसके साथ ही DGP कैलाश मकवाना को सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं
सीएम मोहन यादव ने किया पोस्ट
सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम मोहन यादव ने लिखा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी राकेश अग्रवाल का दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. वे विनम्र एवं कर्मठ अधिकारी रहे, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि.
भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी श्री राकेश अग्रवाल जी का दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। श्री अग्रवाल जी विनम्र एवं कर्मठ अधिकारी रहे, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 30, 2026
पुलिस महानिदेशक को मामले की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार इस…
पोस्ट में आगे लिखा कि पुलिस महानिदेशक को मामले की सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं. राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह संवेदनशील है. घटना के संबंध में दोषियों को चिन्हित कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. बाबा महाकाल दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
क्या है पूरा मामला?
रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल का शव उनके सूरज नगर आवास पर मिला. गले में धारदार हथियार के निशान मिले. इसके साथ ही अलमारी का लॉक टूटा हुआ था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में शक केयर टेकर वरुण कुमार पर गया है. वरुण घटना के बाद से लापता है. उसकी आखिरी लोकेशन कुरवाई-बीना रोड मिली है. सीसीटीवी में भी आरोपी घर से बाहर जाते हुए दिखाई दे रहा है. जानकारी के अनुसार लगभग 4 दिन पहले ही वर्मा होम हेल्थ केयर एजेंसी के जरिए नौकर को रखा गया था.
ये भी पढ़ें: ‘राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए’, बालाघाट की घटना पर बोले नरेंद्र शिवाजी पटेल – हम तत्परता से काम कर रहे
राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रातीबड़ थाने के सूरजनगर में रहते थे. उनका एक बेटा है, सिद्धार्थ अग्रवाल, जो अमेरिका में रहता है. पुलिस ने बेटे को राकेश अग्रवाल की हत्या की जानकारी दे दी है. LPG गैस सिलेंडर का पाइप निकाला गया था. कहा जा रहा है कि आरोपी घर में आग लगाने की कोशिश में था.