पायलट स्मित मछार को सम्मानित करेगा इजरायल, 180 यात्रियों की बचाई जान बचाकर बने हीरो

Flydubai Hero Pilot: कैप्टन स्मित की बहादुरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने "सच्चा हीरो" बताते हुए जमकर तारीफ की है.
Smit Machchhar

स्मित मछार

Israel Honor Pilot Smit Machhar: इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने बताया कि स्मित मछार को इजरायल में सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उनके स्वस्थ होने के बाद दिया जाएगा. बुधवार, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई (flydubai) की उड़ान FZ1073 के दौरान कॉकपिट में ओमान के रहने वाले को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. जिसके बाद विमान करीब 17,000 फीट की ऊंचाई से मिनटों में नीचे आ गई और सऊदी अरब में ही इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. पायलट स्मित मछार की बहादुरी और सूझबूझ की वजह से बड़ा हादसा टल गया. जिसके लिए अब उन्हें इजरायल में सम्मानित किया जाएगा.

जब उड़ान के दौरान को-पायलट ने कैप्टन स्मित के ऊपर हमला किया. उस दौरान विमान में करीब 180 यात्री सवार थे. जिसमें सबसे ज्यादा इजरायली नागरिक शामिल रहे. कैप्टन स्मित चाकू के वार से लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और कॉकपिट का सुरक्षित दरवाजा अंदर से खोला. जिसके बाद क्रू मेंबर्स और यात्रियों ने हमलावर को-पायलट को पकड़ लिया.

पायलट स्मित मछार को सम्मानित करेगा इजरायल

कैप्टन स्मित की बहादुरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने “सच्चा हीरो” बताते हुए जमकर तारीफ की है. अब इजरायल ने कैप्टन स्मित को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित करने की बात कही है. कैप्टन स्मित के साथ ही हमलावर को-पायलट को काबू करने में मदद करने वाले 4 इजरायली यात्रियों को भी ‘राष्ट्रपति पदक’ से नवाजा जाएगा.

ये भी पढ़ेंः मुसीबत में कौन बचाएगा? एक साल पहले ही बता गए थे पायलट स्मित मछार, अब VIDEO हो रहा वायरल

इसके साथ ही गुजरात सरकार ने भी घोषणा की है कि फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार को ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा. कैप्टन मछार ने विमान क्रैश होने से बचाया था.

ज़रूर पढ़ें