‘कांग्रेस विरोध करती है, जवाब देने आया हूं’, अमित शाह बोले- 10 साल में दूध उत्पादन 25 करोड़ लीटर पहुंचा
गृह मंत्री अमित शाह भोपाल दौरा
Amit Shah Bhopal Visit: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री भोपाल के दौरे पर हैं. शनिवार (3 अक्तूबर) को अमित शाह भेल स्थित दशहरा मैदान पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने गोपालक सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
गोपालक दीदीओं को सम्मानित किया
गृह मंत्री अमित शाह ने ढेरों सौगात दी. लखपति गोपालक दीदीयों को सम्मानित किया. उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट का भूमिपूजन किया. भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को करीब 12 करोड़ बोनस दिया. राज्य की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की 101 करोड़ से अधिक अनुदान राशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी. भोपाल में फर्मेटेड मिल्क प्रोडक्ट प्लांट एवं राज्य स्तरीय केंद्रीय गुणवत्ता लैब का लोकार्पण किया. इसके साथ ही शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट का लोकार्पण किया.