राहुल-प्रियंका पर दो प्रदर्शन के बाद 2 FIR! तीसरे द‍िन खड़गे ने फ‍िर लंच पर बुलाया, अब क्या है तैयारी?

INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन का तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है. अब तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर 2 केस दर्ज कर लिए गए हैं.  
rahul priyanka

राहुल और प्रियंका पर दो एफआईआर

INDIA Bloc Protest: मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन चल रहा है. पिछले दो दिनों से कांग्रेस लगातार दिल्ली में प्रदर्शन कर रही है. इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर केस दर्ज किया गया है. अब तक कांग्रेसियों पर दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. तो वहीं दूसरी तरफ तीसरे दिन भी व‍िरोध प्रदर्शन की तैयारी है. इसी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कई सांसदों को लंच पर बुलाया है.  

खड़के के लंच के बाद कांग्रेस नेता राजघाट जाएंगे. जहां वे गांधीजी को श्रद्धांजलि देंगे. उनके इस कार्यक्रम की जानकारी लगने के बाद से ही पुलिस ने राजघाट और उस रेस्टोरेंट के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है, जहां ये सभी जुटने वाले हैं. इसके साथ ही भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.  

कनॉट प्लेस का इलाका जंतर-मंतर और चुनाव आयोग के दफ्तर के करीब है. ऐसे में आज के लंच के बाद विपक्षी सांसदों की आगे की रणनीति क्या होगी, इस पर सबकी नजर रहने वाली है. दिल्ली में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर रैपिड एक्शन फोर्स यानी RAF के जवानों को भी तैनात किया गया है.

अब तक तीन एफआईआर दर्ज

दिल्‍ली में चल रहे विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बीच अब तक पुलिस की तरफ से 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं. राहुल गांधी पर हुई एफआईआर के बाद उनका बयान भी सामने आया है. जिसमें उन्‍होंने कहा कि मैं FIR से डरता नहीं हूं. मेरे खिलाफ 45 FIR हो चुकी हैं. मैं चाहता हूं 100 FIR हों

बुधवार को भी जमकर हुआ था बवाल

बुधवार को प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी संविधान की प्रति हाथ में लिए सड़क पर लेट गईं. जिसके बाद अन्य नेता भी सड़क पर बैठ गए. जबकि राहुल गांधी, प्रियंका को प्रोटेक्ट करते दिखे. हालांकि कुछ देर बाद ही पुलिस ने राहुल, प्रियंका समेत विपक्ष के सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया. 

ये भी पढ़ें: खुफिया इनपुट के बाद बढ़ाई गई CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा, दिल्ली-आगरा में पुलिस तैनात

ज़रूर पढ़ें