बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हल्लाबोल! ‘जनता की अदालत’ के बाद चप्पल प्रदर्शन
बेंगलुरु में SIR के खिलाफ प्रदर्शन
Chappal Protest Against SIR: देशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रहा विरोध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दिल्ली-मुंबई-पटना-भोपाल-बेंगलुरु में चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. इन सब के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की तरफ से गुरुवार को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में पीपुल्स ट्रिब्यूनल का आयोजन किया गया. जिसमें सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत यूट्यूबर ध्रुव राठी और अभिनेता प्रकाश राज के शामिल हुए.
दीपके की मानें तो पीपुल्स ट्रिब्यूनल में कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों अपनी बात रखी, जिनका दावा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान उनके नाम मतदाता सूची से गलत तरीके से हटा दिए गए.
कार्यक्रम का दूसरा हिस्सा ‘चप्पल प्रदर्शन’ रहा. CJP ने इसे महिलाओं के साथ एकजुटता और महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाने का तरीका बताया है. हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला पत्रकारों ने पुलिसकर्मियों पर कथित दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे. इसी मामले को लेकर भी प्रदर्शन में आवाज उठाए जाने की बात कही गई है.
PM मोदी ने वोट चोरी करके चुनाव जीता- दीपके
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ‘नरेंद्र मोदी वोट चोर’ और ‘SIR रद्द करो’ के नारे लगवाकर अपने भाषण की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने वोट चोरी करके चुनाव जीता है. उन्होंने एसआईआर के जरिए जिंदा लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या ही है. बीजेपी ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ का नारा देती है, जबकि उनका मकसद ‘वन नेशन, वन पार्टी’ बनाने का है.
प्रकाश राज ने SIR को लेकर क्या कहा?
एक्टर प्रकाश राज ने SIR के जरिए चुनाव आयोग ने पूरे देश का अपमान किया है. आज से पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है, जो आज हो रहा है. लोगों को उनके वोट देने के अधिकार छीने जा रहे हैं. यह सीधे तौर पर मनमर्जी पर उतर आए हैं.
आगे कहा कि पहले चुनाव अधिकारी नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए घर-घर जाते थे, लेकिन अब मतदाताओं को अपना नाम हटाए जाने से बचाने के लिए अधिकारियों के सामने गुहार लगानी पड़ रही है. उन्होंने इस प्रक्रिया को करके उन लोगों से वोट देने का अधिकार छीन लिया है. जो असल में जिंदा हैं ऐसा करने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वो लोग मर चुके हैं.
ये भी पढ़ें:राहुल-प्रियंका पर दो प्रदर्शन के बाद 2 FIR! तीसरे दिन खड़गे ने फिर लंच पर बुलाया, अब क्या है तैयारी?