दिल्ली-नोएडा में लगेगा तगड़ा जाम! घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी, जानें कहा-कहां ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली-नोएडा में लगेगा तगड़ा जाम!
Greater Noida Traffic Update: दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वालों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी है. जिसके अनुसार, आज 9 अक्टूबर को कई रूट्स डायवर्ट रहेंगे. ऐसे में किसी को भी असुविधा न हो इसलिए पुलिस ने पहले ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है. दिल्ली में अचानक ट्रैफिक नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम की वजह से बढ़ा है. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है.
नोएडा में कार्यक्रम की वजह से कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. गौतमबुद्धनगर यातायात में पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. इस दौरान पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. यहां जानें कहां-कहां रहेगा रूट डायवर्जन.
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन?
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से अगर दिल्ली की ओर जा रहे हैं, तो आज चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर यात्रा करें. क्योंकि मुख्य मार्ग पर भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है.
- महामाला फ्लाई ओवर से सेक्टर 37 की ओर ट्रैफिक का दवाब कम रहेगा. इसलिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से जाने वाले यात्री इस रूट का इस्तेमाल करेंगे.
- कालिंदी कुंज दिल्ली की ओर से दिल्ली (चिल्ला/DND) की ओर जाने वाले लोग ट्रैफिक से बचने के लिए सेक्टर 37 से अटटापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से होकर जा सकते हैं.
- दलित प्रेरणा स्थल गेट नं.- 04/05 पर ट्रैफिक के चलते फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 की ओर यातायात को डायवर्ट किया गया है. ये यातायात सेक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक या सेक्टर 18 अण्डरपास से एलीवेटेड होकर जाएगा.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को ‘ड्राई डे’, CJP प्रोटेस्ट के चलते पुलिस का बड़ा फैसला, बंद रहेंगी शराब की दुकानें
कार्यक्रम की भव्यता को देखते हुए कई जगहों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है. ताकि किसी को भी असुविधा न हो. इसके साथ ही ट्रैफिक डायवर्जन होने के बावजूद इमरजेंसी गाड़ियों को निकलने की इजाजत रहेगी. पुलिस ने ट्रैफिक की जानकारी और शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया है. जिसमें संपर्क किया जा सकता है.