नवल किशोर की मुश्किल बढ़ाएगा पुराना विवाद? RJD प्रत्याशी ने अनंत सिंह का नाम क्‍या साधा निशान

Bihar Politics: बिहार MLC चुनाव से पहले RJD समर्थित उम्मीदवार संजीव कुमार ने नवल किशोर यादव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि पटना के सेंट्रल मॉल में अनंत सिंह ने नवल किशोर यादव की पिटाई की थी.
bihar politics (1) (1)

नवल किशोर यादव और अनंत स‍िंह

Bihar Politics: बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. इसी बीच RJD समर्थित उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने दावा किया है कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने एक समय बीजेपी के विधान पार्षद नवल किशोर यादव की पटना के सेंट्रल मॉल में पिटाई की थी. संजीव कुमार के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में इस मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.

डॉ. संजीव कुमार ने अपने चुनावी प्रतिद्वंद्वी नवल किशोर यादव पर निशाना साधते हुए कहा है. उन्‍होंने कहा कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्ति का व्यवहार अच्छा और अनुशासित होना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि नवल किशोर यादव शिक्षकों के सामने गुटखा खाकर थूकते हैं. संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है, जो उनके सम्मान और अधिकारों की बात मजबूती से उठा सके.

23 अक्टूबर को बदलाव का दावा

संजीव कुमार ने कहा कि 23 अक्टूबर को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा. उन्होंने इस दिन को परिवर्तन दिवस के रूप में मनाने की बात कही. उनका दावा है कि इस बार शिक्षकों को मजबूत प्रतिनिधित्व का विकल्प मिला है. वे बदलाव के पक्ष में मतदान करेंगे.

अनंत सिंह की पुरानी घटना का भी जिक्र

संजीव कुमार के बयान में अनंत सिंह और नवल किशोर यादव के बीच कथित पुराने विवाद का भी जिक्र है. उनके दावे के मुताबिक, अनंत सिंह ने सेंट्रल मॉल के पास जमीन खरीदी थी. इसी दौरान नवल किशोर यादव के साथ विवाद हुआ था. उस समय अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे. संजीव कुमार ने दावा किया कि इस घटना में नवल किशोर यादव की पिटाई की गई. बाद में उन्हें बांधकर गाड़ी में बैठाकर वहां से हटाया गया था. हालांकि इस तरह की घटना की अब तक किसी ने भी पुष्टि नहीं की है.

MLC चुनाव में बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी

बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को चुनाव होना है. पटना शिक्षक सीट पर बीजेपी के नवल किशोर यादव और राजद समर्थित डॉ. संजीव कुमार के बीच मुकाबला है. चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ दोनों पक्षों की बयानबाजी तेज हो रही है.

ये भी पढ़ें:LIVE: बस में सवार हैं राहुल गांधी, सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च जारी

ज़रूर पढ़ें