UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने की बढ़ी डेट, दिवाली के बाद लगेगी एक्स्ट्रा फीस

UPI MDR Charge Update: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने की डेट बढ़ गई है. चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) दीवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा.
online payment

UPI पेमेंट

Merchant Payment Fee: UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने की डेट बढ़ गई है. हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि MDR चार्ज कब से लागू होगा. संभावना है कि दीवाली के बाद MDR चार्ज वसूला जाएगा. यानी दीवाली तक मर्चेंट के लिए राहत भरी खबर है. सरकार ने पहले 15 अक्टूबर से चार्ज वसूलने की बात कही थी.

UPI और सर्विसेज स्टीयरिंग कमिटी ने आज मंगलवार को फैसला किया कि त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए, चुनिंदा पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) दीवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा, जिसकी तारीख अलग से बताई जाएगी. इससे यह तो साफ हो गया है कि MDR चार्ज तो देना ही होगा, लेकिन दीवाली तक की मोहलत दे दी गई है.

क्या है नियम?

केंद्र सरकार ने तय किया था कि 2,000 रुपए से ज्यादा के यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट से 0.40 प्रतिशत चार्ज वसूला जाएगा. जो 15 अक्टूबर से लिया जाएगा. सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन ऐन वक्त पर सरकार ने मर्चेंट को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है. हालांकि, ये राहत सिर्फ दीवाली तक ही रहेगी. इसके बाद फिर से चार्ज लगाया जाएगा. अभी आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है कि कब से यह चार्ज लगेगा.

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर से हिरासत में लिए गए सौरभ दास और आशुतोष रांका, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

MDR चार्ज को लेकर देशभर के मर्चेंट में नाराजगी देखने को मिली थी. कई ऐसे भी मर्चेंट थे, जिन्होंने 15 अक्टूबर से सिर्फ नकद लेने की बात कही है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज यानी CTI की ओर से भी लगातार व्यापार पर बड़ी चोट लगने का हवाला दिया गया था. फिलहाल, इसे दीवाली तक के लिए टाल दिया गया है.

ज़रूर पढ़ें