‘मुझे कुछ लोग मारने आ रहे हैं’, रानी अवंती बाई की मूर्ति पर चढ़ा युवक, तलवार लेकर खुद को मारने की कोशिश की
डिंडोरी: रानी अवंती बाई की मूर्ति पर चढ़ा युवक
Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडोरी के बस स्टैंड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक रानी अवंति बाई की प्रतिमा पर चढ़ गया. हाथ में मौजूद तलवार निकालकर खुद के पेट में घोंपने की धमकी देने लगा. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची और समझाइश देकर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया.
क्या है पूरा मामला?
डिंडोरी में मंगलवार की सुबह एक युवक रानी अवंती बाई की मूर्ति पर चढ़ गया. मूर्ति में लगी तलवार निकालकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. इस बात की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को समझाया और मूर्ति से नीचे उतारा. युवक की पहचान मझियाखार निवासी नंदलाल बनवासी (30 साल) के रूप में हुई है. आखिर युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसकी वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस का क्या कहना है?
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि भोपाल से लौटते वक्त युवक का बस में विवाद हुआ. उसने सोचा कि उसके साथ मारपीट की जाएगी. इसी वजह से उसने यह कृत्य करने की कोशिश की. समझाइश दी गई है. अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि युवक की मानसिक हालत ठीक है या नहीं. इसके बाद उसे थाने लाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Jabalpur: पार्षद बहू ने 87 साल के ससुर के घर पर किया कब्जा, कोर्ट ने एक महीने में मकान खाली करने का दिया आदेश
‘ड्राइवर मारने के लिए तैयार थे’
युवक का कहना है कि ड्राइवर मेरे साथ मारपीट करने को तैयार था. सोचा पहले पुलिस के पास जाता हूं लेकिन मम्मी-पापा को फोन लगा दिया कि मुझे मरने से पहले देख लें.