MP IAS Transfer: एमपी में 23 आईएएस अफसरों का तबादला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बने सुखवीर सिंह

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. जीएडी ने 23 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट मंगलवार देर रात जारी की. 11 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है.
Vallabh Bhavan, Bhopal

वल्लभ भवन भोपाल

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बड़े स्तर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है. जीएडी ने 23 IAS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट मंगलवार देर रात जारी की. 11 जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है. IAS सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव बनाया गया है. कुछ सीनियर अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

सुखवीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव

1997 बैच के IAS अधिकारी सुखवीर सिंह को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें लोक निर्माण विभाग (PWD) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

IAS रश्मि अरुण शमी के पास लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत-पुनर्वास सहित कई विभागों की जिम्मेदारी बरकरार है. साथ ही उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

जॉन किंग्सली ए.आर. (2004 बैच) को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

इन जिलों के कलेक्टर बदले गए

मध्य प्रदेश के 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं. इनमें से 6 नए कलेक्टर बनाए गए हैं. पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए भू-अर्जन, बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत, हरदा और होशंगाबाद में मूंग खरीदी आंदोलन को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर कलेक्टरों पर कार्रवाई की गई है.

राजेश कुमार ओगरे (2012 बैच) को मऊगंज, पवन कुमार जैन (2013 बैच), अरुण विश्वकर्मा (2014 बैच) को जबलपुर, आशीष वशिष्ठ (2014 बैच) को नर्मदापुरम, अंकित अस्थाना (2014 बैच) को सिंगरौली, आदित्य सिंह (2014 बैच) को बालाघाट, हर्ष सिंह (2015 बैच) को पन्ना, रोहित सिसोनिया (2017 बैच) को रायसेन, विवेक कुमार (2017 बैच) को बुरहानपुर, डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े (2017 बैच) को शाजापुर, कुमार सत्यम (2017 बैच) को हरदा जिले का कलेक्टर बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: ‘IPS अधिकारी का भाई हूं, SP मेरे जीजा हैं…’, बिना टिकट के पकड़े गए दंपती का ट्रेन में हंगामा

इन अधिकारियों का हुआ तबादला

संजय कुमार जैन (2015 बैच) को किसान कल्याण एवं कृषि विभाग में उप सचिव बनाया गया है. सिद्धार्थ जैन (2016 बैच) को वाणिज्यिक कर विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. किरोड़ी लाल मीना (2016 बैच) को वित्त विभाग में उप सचिव की कमान सौंपी गई है. वहीं, गौरव बैनल को सामान्य प्रशासन विभाग का उप सचिव और कर्मचारी चयन मंडल का संचालक बनाया गया है.

ज़रूर पढ़ें