‘गवाही दी तो मार देंगे गोली…’, विजय मेवाड़ा मर्डर केस में गवाह की मां को पिस्टल दिखाकर धमकी
विजय मेवाड़ा मर्डर केस
Witness Mother Threatened Gunpoint: भोपाल के विजय मेवाड़ा मर्डर केस में गवाह और उनके परिजनों को धमकाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि इस मामले में मुख्य आरोपी आसिफ बम के भाई शरीफ बच्चा और उसके साथी मुशर्रफ ने गवाह की मां को बंदूक की नोंक पर धमकाया. इसके साथ ही गवाही ना देने के लिए कहा. पीड़ित ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी का केस दर्ज करवाया है.
पिस्टल दिखाकर धमकाया
गवाह की मां ने पुलिस को बताया कि वह अशोका गार्डन इलाके में लिट्टी-चोखा लेने गई थी. इसी बीच शरीफ बच्चा और मुशर्रफ वहां पहुंचे और रास्ता रोक लिया. शरीफ ने बेटे कृष्णा के बारे में पूछा. इसके बाद दोनों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया और कहा कि गवाही दी तो जान से मार देंगे. दोनों आरोपी फरार है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
चाय व्यापारी विजय मेवाड़ा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. मुख्य आरोपी आसिफ बम का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया था. मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी. इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया था.
बेटा कहने पर हुआ था विवाद
दरअसल, ये पूरा मामला 28 मार्च का है. सुभाष कॉलोनी में रहने वाले विजय राजपूत मेवाड़ा कोलार और अशोका गार्डन में चाय की दुकान संचालित करते थे. 28 मार्च की रात विजय दुकान बंद करके अपने कर्मचारियों को प्रगति नगर छोड़ने गए थे. आरोपी आसिफ बम अपने साथियों फरमान, कालू और इमरान के साथ पहले ही मौजूद था.
ये भी पढ़ें: 6.26 करोड़ की प्रॉपर्टी, सैलरी से 223 गुना आय, इंदौर का हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान निकला ‘धनकुबेर’
आरोपियों ने विजय कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इस पर उनके साथ बदसलूकी की गई. इसके विरोध में विजय ने आसिफ को बेटा कह दिया. इसे लेकर विवाद बढ़ गया, आसिफ ने विजय के विजय के पेट में चाकू घोंप दी.