व्रत में खाना है कुछ कुरकुरा? इस आसान ट्रिक से बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे पकौड़े, नोट करें रेसिपी
Crispy Vrat Pakora Recipe: व्रत के दौरान आप कुछ अलग और खास प्रकार के व्यंजन घर पर ही तैयार कर सकती हैं. ऐसे में हम आपको सिंघाड़े के आटे से बनने वाले कुरकुरे और परफेक्ट पकौड़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन आप नवरात्रि व्रत के दौरान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इन कुरकुरे पकौड़ों को घर पर आसानी से कैसे तैयार करें.
कुरकुरे पकौड़े
Easy Crispy Pakora Recipe; नवरात्रि त्योहार का जश्न देशभर में देखा जा रहा है. चारों तरफ उत्साह का माहौल है. भक्त मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में लीन हैं. वहीं कई लोगों ने नवरात्रि का व्रत भा रखा हुआ है. कई भक्तों ने निर्जला व्रत रखा है, तो कई सिर्फ पानी पीते हैं और भोजन का सेवन नहीं करते हैं. व्रत के दौरान आप कुछ अलग और खास प्रकार के व्यंजन घर पर ही तैयार कर सकती हैं. ऐसे में हम आपको सिंघाड़े के आटे से बनने वाले कुरकुरे और परफेक्ट पकौड़ों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन आप नवरात्रि व्रत के दौरान कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इन कुरकुरे पकौड़ों को घर पर आसानी से कैसे तैयार करें.
इन चीजों की होगी जरूरत
- सिंघाड़े का आटा: 1 कप
- उबले हुए आलू: 2 (मैश किए हुए या छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
- सेंधा नमक: स्वाद अनुसार
- हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)
- अदरक: 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
- काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- तेल या देसी घी: तलने के लिए
- पानी: आवश्यकतानुसार (घोल तैयार करने के लिए )
कुरकुरे पकौड़े बनाने का आसान तरीका
घोल तैयार करें
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सिंघाड़े का आटा छान लें.
- अब इसमें मैश किए हुए आलू, बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डाल दें.
मिश्रण को मिलाएं
- सभी सामग्रियों को अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें.
- ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो, ताकि वह आलू पर अच्छे से चिपक जाए.
ये भी पढ़ें-Navratri Vrat Food: नवरात्रि व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं, जानें सही खानपान के नियम
तेल या घी गर्म करें
- एक कढ़ाई में देसी घी या व्रत वाला तेल डालकर धीमे आंच पर गर्म करें.
- पकौड़े तलें.जब तेल गर्म हो जाए तो हाथ य चम्मच से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर कढ़ाई में डालें.
- आंच को मध्यम रखें ताकि पकौड़े अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.
सुनहरा होने तक तलें
- पकौड़ों को पलटते हुए चारों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तले हुए पकौड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
- अब इन गर्मागर्म कुरकुरे पकौड़ों को हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ परोसें.