अखिलेश यादव ने BJP को दिया झटका? राजपाल सैनी समेत कई नेता हुए साइकिल पर सवार

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है. इसी कड़ी में राजपाल सैनी समेत कई नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया है.  
rajpal saini

कई नेताओं ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

UP Election 2027:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का सिलसिला तेज हो चला है. तमाम राजनीतिक दलों में नेताओं के जुड़ने का कार्यक्रम लगभग हर रोज राजधानी के कार्यालयों में रखे जा रहे हैं. इन बस के बीच अब राष्ट्रीय लोकदल (RLD), आजाद समाज पार्टी और निषाद पार्टी से जुड़े कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली है. इस मौके पर अखिलेश यादव ने दावा किया कि अभी तो शुरुआत हुई है.

समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में बीजेपी के राजपाल सैनी और शामली के हरबीर मलिक प्रमुख हैं. हरबीर मलिक बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं. इनके अलावा आजाद समाज पार्टी के पवन सैनी, निषाद पार्टी के शुभेंद्र आचार्य और RLD से जुड़े संजीव प्रधान, राजेंद्र मलिक, विजेंद्र मलिक, शुभम मलिक और राजेंद्र सिंह ने भी सपा का हाथ थाम लिया. प

अखिलेश का दावा- कई विधायक संपर्क में

अखिलेश यादव ने कहा कि कई दलों के नेता समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या और बढ़ेगी. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता उससे नाराज है,  लोग खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं. अखिलेश के मुताबिक, इसी वजह से दूसरे दलों के नेता सपा की तरफ रुख कर रहे हैं.

SSR को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के मुद्दे पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए SSR को उल्टा पढ़कर RSS का जिक्र किया. उनका आरोप है कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया का इस्तेमाल चुनावी समीकरण प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है.

अखिलेश ने कहा कि मतदाता सूची का बार-बार पुनरीक्षण नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों को परेशानी हो सकती है. सपा प्रमुख ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी पुनरीक्षण प्रक्रिया के खिलाफ नहीं, बल्कि उसमें कथित गड़बड़ियों के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे मामलों को उठाती रहेगी और किसी भी कथित साजिश को सफल नहीं होने देगी. 

ये भी पढ़ें:‘नीतीश कुमार कुछ नहीं थे, उनके लिए 9 मर्डर कराए…’, अनंत सिंह ने पहली बार बोला खुला हमला

ज़रूर पढ़ें