Indore: गरबा पंडाल में बच्ची के साथ बदसलूकी, बीजेपी नेता ने दिया धक्का, धमकाने का Video वायरल

Indore Garba Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर से 15 साल की बच्ची के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीजेपी नेता कमल चौहान ने लड़की को 3-4 बार धक्का दिया. बच्ची के परिजनों के साथ भी बदतमीजी की और धमकाते नजर आए.
indore garba controversy bjp leader kamal Chauhan misbehave video viral

इंदौर: बीजेपी नेता ने गरबा पंडाल में 15 साल की बच्ची को धक्का मारा

Indore Garba Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर से 15 साल की बच्ची के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बीजेपी नेता कमल चौहान ने लड़की को 3-4 बार धक्का दिया. बच्ची के परिजनों के साथ भी बदतमीजी की और धमकाते नजर आए. एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. कांग्रेस ने भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला गुरुवार (15 अक्टूबर) की रात का बताया जा रहा है. कनकेश्वरी गरबा पंडाल में एंट्री को लेकर बवाल हो गया. जहां एक लड़की अपने परिजनों के साथ गरबा खेलने पहुंची थी. उसे पंडाल में एंट्री देने को लेकर विवाद हो गया. इसे लेकर आयोजन व्यवस्था संभाल रहे लोगों और लड़की एवं परिजनों के बीच बहस हो गई.

बीजेपी नेता ने बच्ची को धमकाया

दोनों पक्षों में कहासुनी धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल गई. इसी बीच जीजा बाई मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कमल चौहान बैरिकेडिंग कूदकर आए और लड़की के परिजन से बहस करने लगे. इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि वे लड़की को धक्का दे रहे हैं. कुछ लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं. इस पर वे नहीं मानते हैं और लड़की को धमकाते हैं.

अपना बचाव करते हुए लड़की कहती है कि मुझे हाथ मत लगा देना. इसके बावजूद भी आरोपी बच्ची की बांह पकड़कर दूर धकेलता नजर आता है. वह बच्ची 5-10 फीट तक धकेल देता है.

ये भी पढ़ें: Barwani: आंखें निकालीं, प्राइवेट पार्ट काटा, शव को पाइप में छिपाया, खौफनाक वारदात, दो को उम्रकैद की सजा

कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग

इस घटना के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. इसके साथ ही बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने इसे संवेदनशील मुद्दा बताया. उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी उन्हें बर्खास्त करेगी.

ज़रूर पढ़ें