PACS Petrol Pump: अब गांवों में खुलेंगे पैक्स के पेट्रोल पंप, ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार और सुविधा

PACS Petrol Pump Scheme: पैक्स समितियों द्वारा शुरू किए गए पेट्रोल पंप के कारोबार से ग्रामीण इलाकों के लोगों को सीधा फायदा होगा. इससे डीजल और पेट्रोल लेने के लिए दूसरे शहर या इलाके में जाने की जरूरत नहीं होगी. गांवों में पेट्रोल पंप खुलने से न केवल ईंधन मिलेगा, बल्कि गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा.
PACS Petrol Pump

गांवों में खुलेगा पेट्रोल पंप

Farmer Benefits Outlets: भारत सरकार ग्रामीण इलाकों को आर्थिक और विकास के क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. इसी बीच सरकार ने एक नई पहल शुरू की है. देश में कई सरकारी समितियां ग्रामीण इलाकों को मजबूत बनाने पर जोर दे रही हैं. अब ये समितियां गांवों में पेट्रोल पंप के कारोबार में भी शामिल हो रही हैं. बता दें कि प्राथमिक कृषि ऋण समितियां (PACS यानी पैक्स) अब पेट्रोल पंप के खुदरा आउटलेट की रूप में काम कर रही हैं. इससे गांव में ही पेट्रोल पंप खुलेगा और ग्रामीणों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा. सहकारिता मंत्रालय के अनुसार 115 पैक्स ने पेट्रोल पंप आउटलेट खोलने के लिए मंजूरी दे दी है. अब तक लगभग 62 आउटलेट चालू भी हो चुके हैं.

पैक्स क्या है और क्या काम करती है?

अब आपके मन में सवाल होगा कि आखिर पैक्स क्या है और यह क्या काम करती है. पैक्स यानी प्राथमिक कृषि ऋण समितियां होती हैं, जो ग्रामीण इलाकों में विकास के लिए काम करती हैं. ये समितियां कृषि कार्यों के लिए किसानों को लोन देती हैं और ग्रामीण विकास की हर दिशा में काम करते हैं. अब ये पैक्स समितियां पेट्रोल पंप के कारोबार में भी कदम रख रही हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों का विकास होगा और बेरोजगारों को रोजगार के मौके मिलेंगे.

ग्रामीणों को कैसे होगा फायदा?

पैक्स समितियों द्वारा शुरू किए गए पेट्रोल पंप के कारोबार से ग्रामीण इलाकों के लोगों को सीधा फायदा होगा. इससे डीजल और पेट्रोल लेने के लिए दूसरे शहर या इलाके में जाने की जरूरत नहीं होगी.

गांवों में पेट्रोल पंप खुलने से न केवल ईंधन मिलेगा, बल्कि गांव के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. पेट्रोल पंपों में काम करने के लिए सबसे पहले ग्रामीण लोगों को ही प्राथमिकता दी जाएगी. साथ ही पेट्रोल पंप के संचालन और कारोबार के लिए भी गांव के लोगों को सुनहरा अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें-PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, दिवाली से पहले आएंगे पैसे, ऐसे करें स्टेटस चेक

ग्रामीण इलाकों में बढ़ रहे नए अवसर

फिलहाल 115 पैक्स की सहमति और 62 आउटलेट का शुरू होना इस योजना की प्रगति को दिखाता है. आने वाले समय में इस मॉडल का विकास ग्रामण क्षेत्रों में सहकारिता से जुड़े बिजनेस और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद कर सकता है.

ज़रूर पढ़ें