IAS रमेश कुमार शर्मा को मिला सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग का अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी

CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग में सचिव IAS रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर नियुक्त किया है.
CG News

CG News: छत्तीसगढ़ शासन ने गृह विभाग में सचिव IAS रमेश कुमार शर्मा को आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर नियुक्त किया है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय की ओर से सचिव रजत कुमार ने जारी किया है.

वर्तमान में रमेश कुमार शर्मा गृह विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे. राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें सहकारिता विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए नई पदस्थापना की है.

वन विभाग में भी हुआ बदलाव

वहीं दूसरी ओर वन विभाग में भी बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. चार वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा अधिकारियों को नया दायित्व सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें- सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, कटी हुई श्वासनली की सफल सर्जरी, 2 घंटे तक चला ऑपरेशन

जारी आदेश के मुताबिक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

ज़रूर पढ़ें