महाकाल रोप-वे प्रोजेक्ट की लागत अब 258 करोड़, कब तक पूरा हो जाएगा काम?
महाकाल मंदिर
Ujjain Project Tender Update: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां, हवाई रास्ते से रेलवे स्टेशन से लेकर महाकालेश्वर मंदिर तक पहुंचाने वाली ‘महाकाल रोप-वे परियोजना’ की लागत सरकार द्वारा बढ़ा दी गई है. यही नहीं सरकार ने परियोजना को लेकर नया टेंडर भी जारी कर दिया है और पुराने टेंडर को ढंग से काम न करने के चक्कर में निरस्त कर दिया है.
परियोजना की लागत बढ़ाई
नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने काम दोबारा शुरू करने के लिए इस परिजयोजना की लागत 190 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 258 करोड़ रुपये कर दी है. वहीं, प्रोजेक्ट का टेंडर ओडिशा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिली थी लेकिन इसे भी निरस्त कर दिया गया है. माना जा रहा है कि, काम दोबारा शुरू कराने के लिए टेंडर बढ़ा दिया है.
MP News: सीएम मोहन यादव आज उज्जैन दौरे पर रहेंगे, सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेंगे
2 फीसदी काम भी नहीं हुआ पूरा
बता दें परियोजना के लिए टेंडर 2 साल पहले से जारी कर दिया था पर ओडिशा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने 2 फीसदी काम भी पूरा नहीं कर पाई. इसकी मेन वजह ठेकेदार की कंपनी और विभाग के अधिकारियों के बीच तालमेल और कागजी खानापूर्ती समय पर न होना सामने आई. जिसके बाद अब प्रोजेक्ट के लिए नई एजेंसी तय कर आगे बढ़ाने के लिए दोबारा टेंडर काल किया गया है.
क्या है ये परियोजना ?
बता दें कि, सरकार ने उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर तक पहुंचना श्रद्धालुओं के लिए आसान बनाने के लिए योजना तैयार की है. मंदिर जाने वाले श्रद्धालु रोप-वे से जा सकेंगे. उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रोप-वे का निर्माण होने जा रहा है. अब श्रद्धालु बिना किसी बाधा के रेलवे स्टेशन से मंदिर जा सकेंगे. रोप-वे बनने से समय की बचत होगी.
1.76 किमी लंबे रूट पर 3 स्टेशन होंगे
उज्जैन रेलवे स्टेशन से मंदिर का रूट कुल 1.76 किमी लंबा होगा. रोप-वे का ये रूट उज्जैन रेलवे स्टेशन से शुरू होगा. नूतन स्कूल होते हुए महाकाल मंदिर के प्रशासक कार्यालय तक जाएगा. इस रूट में कुल तीन स्टेशन होंगे. ये तीन स्टेशन माल गोदाम, रेलवे स्टेशन; दूसरा स्टेशन त्रिवेणी और तीसरा स्टेशन चारधाम मंदिर होगा.हालांकि, योजना 2026 से शुरू होनी थी पर अब इसका पूरा होना मुश्किल माना जा रहा है.