Indore: गर्लफ्रेंड ने दूसरे युवक साथ किया गरबा, बॉयफ्रेंड ने खा लिया जहर, मौत

Indore News: चिराग ने अपनी महिला मित्र को किसी दूसरे युवक के साथ गरबा करते देखा था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. विवाद के बाद चिराग घर पहुंचा और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया.
Young man consumes poison in Indore

इंदौर में युवक ने खाया जहर

Indore News: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के वृंदावन नगर में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत हो गई. मृतक की पहचान चिराग सेन के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, 18 तारीख की रात पार्किंग में चिराग का अपनी महिला मित्र के साथ विवाद हुआ था.

बताया जा रहा है कि चिराग ने अपनी महिला मित्र को किसी दूसरे युवक के साथ गरबा करते देखा था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. विवाद के बाद चिराग घर पहुंचा और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया. परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम किया गया है. पुलिस ने बताया कि 18 तारीख की रात पार्किंग में युवक और उसकी महिला मित्र के बीच विवाद होने की जानकारी सामने आई है. इसके बाद युवक द्वारा जहरीला पदार्थ खाने और इलाज के दौरान उसकी मौत होने की बात सामने आई है. फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

युवक की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन

चिराग की मौत से आक्रोशित परिजनों और दोस्‍तों ने बीच चौराहे पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन किया और जस्टिस फॉर चिराग के पोस्‍टर लगाकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद से ही पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

चार सालों से था प्रेम प्रसंग

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिराग सेन इंदौर की वृंदावन कॉलोनी में रहता था. चिराग भजन मंडली में काम करता था. उसका बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली युवती से दोस्‍ती थी और दोनों के बीच करीब चार सालों से प्रेम संबंध भी था. दोनों के बीच इससे पहले भी कई बार विवाद होने की बात सामने आई है.

ये भी पढे़ं- Dhar News: कुएं में मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

ज़रूर पढ़ें