Driving Licence New Rule: ड्राइविंग लाइसेंस में पता और मोबाइल नंबर बदलना होगा फ्री, सरकार ने ड्राफ्ट किया जारी

Driving Licence Free Update Rule: नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.
Driving License

ड्राइविंग लाइसेंस

Address Mobile Number Change: हर एक गाड़ी के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बहुत जरूरी है, फिर चाहे वह दो पहिया गाड़ी हो या चार पहिया. अगर आप भी अपने ड्राइविंग लाइसेंस में कुछ बदलाव करवाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की हो सकती है. खबरों के अनुसार केंद्र सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में बदलाव का ड्राफ्ट जारी किया है. ड्राफ्ट के अनुसार लाइसेंस में पता बदलवाना हो, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट कराना हो तो उसके लिए आपको फीस नहीं देना होगी. ऐसे में सरकार का यह नया कदम ड्राइविंग लाइसेंस धारकों के लिए बहुत फायदेमंद सबित हो सकता है.

बिजली और गैस के बिल से भी होगा पते का काम

नए प्रस्ताव के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस में पता, मोबाइल नंबर और ईमेल बदलने के लिए कोई फीस नहीं लगेगी. आधार से ऑनलाइन वेरिफिकेशन वाला सुविधा को भी फ्री करने की बात कही गई है. अगर आपका बिजली या गैस का बिल 3 महीने से ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे भी पते के प्रूफ के तौर पर माना जा सकता है.

आवेदन पर कितने दिन में आएगा फैसला?

ड्राफ्ट में हर काम के लिए समय तय करने का प्रस्ताव रखा गया है. नाम या दूसरी जानकारी बदलने के आवेदन पर 15 दिन के अंदर फैसला करना होगा. पते की बदलने वाले आवेदन पर 30 दिन के अंदर कोई जवाब नहीं आता है तो उसे खुद ही मंजूर मान लिया जाएगा.

बार-बार डिटेल भरने की परेशानी होगी खत्म

सारथी पोर्टल पर आवेदन के दौरान जो जानकारी पहले से मौजूद है, वह खुद ही भर जाएगी. इससे बार-बार डिटेल भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी. साथ ही लाइसेंस रिन्यू कराने, डुप्लीकेट लाइसेंस लेने और नई गाड़ी की कैटेगरी जुड़वाने के लिए अलग-अलग फॉर्म लाने की तैयारी है.

ये भी पढ़ें-अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना इतना आसान नहीं! छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने लागू किया नया नियम

इमरजेंसी नंबर और अंगदान का ऑप्शन भी जुड़ेगा

नए प्रस्ताव में ड्राइविंग लाइसेंस के फॉर्म में इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर देना जरूरी करने की बात है. इसके साथ ही फॉर्म में अंगदान के लिए समति देने का ऑप्शन भी जोड़ी जाएगा. फिलहाल ये सभी बदलाव सिर्फ प्रस्ताव के तौर पर रखे गए हैं और लागू नहीं हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें