नई जैसी चमक, लेकिन दाम आधे से कम! बुरहानपुर में बस स्टैंड पर मिलेगी पुरानी टू-व्हीलर, जानें क्या है खास
सांकेतिक तस्वीर
MP News: त्योहार का सीजन का और ऐसे में आप भी कम बजट में नई टू-व्हीलर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपका ये सपना भी पूरा हो जाएगा. इसके लिए आपके पास पुरानी गाड़ियों का बाजार एक बेहतर और सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बस स्टैंड के पास ऐसी दुकाने हैं, जहां टू-व्हीलर गाड़ियां अलग-अलग कीमतों में मिल जाती है. ग्राहक अपने बजट और जरूरत को ध्यान में रखकर पंसद की गाड़ी खरीद सकते हैं. इन दुकानों में सबसे खास बात है कि यहां ऐसी पुरानी गाड़ियां भी मिलती है, जिनको देखकर लगता है कि नई दुकान पर बेचने के लिए रखी है.
30 हजार से 2 लाख तक की टू-व्हीलर
जानकारी के अनुसार, बुहरानपुर के इस बाजार में दुकानों पर अलग-अलग किमताें में बाइक मिलती है. इसमें कई मॉडल शामिल होते हैं. इन दुकानों पर 30 हजार रुपये से लेकर 2 लाख 70 हजार रुपये तक की टू-व्हीलर ग्राहकों को खरीदने के लिए मिल जाती है. कम बजट लेकर जाने वाले ग्राहकों को लिए ये बाजार बेहत उपयोगी विकल्प बन जाता है. इसके अलावा ज्याद बजट रखने वाले लोग अपनी पंसद और जरूरतों के अनुसार और बेहतर विकल्प देख सकते हैं.
116 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से बाइक लेने की भी सुविधा
बाजार में एक और सबसे खास बात बताई जाती है कि यहां ग्राहकों को 116 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से पैसा जमा करके गाड़ी लेने की सुविधा उपलब्ध होती है. बाजार की इस खासियत से उन लोगों को राहत मिल सकती है, जिनकों एक साथ पैसा खर्च करने में बड़ी परेशानी है. हालांकि बाजार से गाड़ी खरीदने से पहले ग्राहक भुगतान राशि की सभी शर्तें और किस्त में अतिरिक्त शुल्क से संबंधित जानकारी पूरी तरह से समझ लेनी चाहिए. क्योंकि इस बाजार में हजारों दुकानों पर गाड़िया मिल रही है.
इन बातों का रखे ध्यान
बाजार में ग्राहक को पूरानी टू-व्हीलर खरीदने पर केवल उसकी बाहरी चमक ही नहीं देखना होगा. बाइक के ब्रेक, इंजन, टायर, बैटरी और अन्य सभी जरूरी चीजों की जांच करनी होगी. वहीं गाड़ी का रजिस्ट्रेशन, बीमा प्रदूषण प्रमाण पत्र और सभी मालिकाना दस्तावेजों की भी जांच और पुष्टि करना आवश्यक है. गाड़ी खरीदने से पहले लिखित में सभी बाते दुकानदार से लेना भी सबसे जरूरी है. इन सभी बातों को समझकर ग्राहक पुरानी गाड़ी ले सकते हैं.
ये भी पढे़ं- MP News: मछली पालन कारोबार को बड़ा बनाने जा रही मोहन सरकार, 3.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार