CSK से MI तक, जानें IPL 2027 के लिए सभी टीमों के हेड कोच के नाम
IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले कई फ्रेंचाइजियों ने अपने कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है, जबकि मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड को यह जिम्मेदारी सौंपी है. ऐसे में तस्वीरों में जानते हैं आईपीएल की सभी 10 टीमों के हेड कोच के नाम.
आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को अपना हेड कोच बनाया है.
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के लिए कीरोन पोलार्ड को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी हैं.
आईपीएल 2027 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कोचिंग की जिम्मेदारी एंडी फ्लावर के पास है. फ्लावर की कोचिंग में ही आरसीबी ने 2025 में अपना पहला खिताब जीता था.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभिषेक नायर को अपना हेड कोच बनाया है. भारतीय क्रिकेट में कोचिंग का अनुभव रखने वाले नायर आगामी सीजन में केकेआर को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग पंजाब किंग्स के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग में टीम ने पिछले दो सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है.
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच हैं. संगकारा लंबे समय से राजस्थान के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हुए हैं.
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के हेड कोच हैं. उनकी कोचिंग में टीम पहले भी खिताब जीत चुकी है.
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2027 के लिए सौरव गांगुली को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है. टीम को अब उनके अनुभव से अपने पहले खिताब जीतने की उम्मीद होगी.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच हैं. जुलाई 2023 में वह इस आईपीएल फ्रेंचाइजी से जुड़े थे.
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच हैं. साल 2023 में फ्रेंचाइजी ने ब्रायन लारा की जगह उन्हें हेड कोच बनाया था.