IND vs WI: गुवाहाटी वनडे में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक ही मैच में लगे 5 शतक
IND vs WI Guwahati ODI Records: गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 7 विकेट खोकर 405 रनों का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में ही सिर्फ 2 विकेट खोकर 406 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई है. आइए जानते हैं भारत बनाम दूसरे वनडे मैच में कौन से बड़े रिकॉर्ड बने...
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज कर भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है.
इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14वीं वनडे सीरीज जीत ली है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 406 रनों का लक्ष्य सिर्फ 43.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल किया. यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज है.
गुवाहाटी में खेले गए इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 223 रनों की नाबाद पारी खेली. इस दौरान उन्होंने सिर्फ 117 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा.
गिल ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ दी है. उन्होंने इस मामले में ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 126 गेंदों में 200 बनाए थे.
रोहित शर्मा ने इस मैच में वनडे क्रिकेट में अपने 12,000 रन पूरे कर लिए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के सातवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.
इस मैच में 5 शतक लगे. वेस्टइंडीज की ओर से तीन बल्लेबाजों ने और भारत के लिए रोहित शर्मा, शुभमन गिल ने सेंचुरी जड़ी. बता दें, पुरुषों के वनडे में पहली बार किसी मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं.