Bhopal: CM मोहन यादव ने संत श्री रावतपुरा सरकार से लिया आशीर्वाद, आज शाम में होगा महानुष्ठान

Bhopal News: मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महानुष्ठान से पहले सीएम मोहन यादव ने संत श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया. महाराज श्री ने शॉल, श्रीफल और मां राजराजेश्वरी की तस्वीर भेंट की. इसके साथ ही अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
CM Mohan Yadav sought blessings from Sant Shri Rawatpura Sarkar

सीएम मोहन यादव ने संत श्री रावतपुरा सरकार से आशीर्वाद लिया

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम मोहन यादव ने सोमवार (26 अक्टूबर) में संत श्री रावतपुरा सरकार से मुलाकात की. संत श्री से आशीर्वाद लिया. पूज्य महाराज श्री ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का शॉल, श्रीफल एवं मां राजराजेश्वरी का चित्र भेंट कर उनका स्वागत किया तथा मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन (एक करोड़ अर्चन) महाअनुष्ठान में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया.

लाल परेड ग्राउंड में होगा महानुष्ठान

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में मां राजराजेश्वरी हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महानुष्ठान शाम 7 बजे होना है. 50 हजार श्रद्धालु एक करोड़ अर्चन करेंगे. ये अनुष्ठान करीब 2.30 घंटे तक चलेगा. शरद पूर्णिमा के शुभ दिन पर होने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली में वृद्धि करना है. भोपाल के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक हैं.

अनुष्ठान में शामिल होने के लिए शाम 5.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा. प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है. वाराणसी, हरिद्वार, वृंदावन और रावतपुरा सरकार देवस्थानम एवं 1100 आचार्य अनुष्ठान करवाएंगे.

अपडेट जारी है…

ज़रूर पढ़ें