‘रिवर फ्रंट की फाइल खुल जाएगी…’, अखिलेश यादव के ‘रावण’ वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार
असदुद्दीन ओवैसी और अखिलेश यादव
Owaisi Counterattack On Akhilesh: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार किया है. शामली जिले के कैराना में हुई जनसभा में संबोधन के दौरान अखिलेश यादव के ‘रावण’ वाले बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि क्या अखिलेश यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण कहने की हिम्मत जुटाएंगे?
असदुद्दीन ओवैसी ने क्या कहा?
ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने इनडायरेक्टली हम पर तीर मारा है. हमें रावण से ले जाकर मिला दिया. क्या हम आपको रावण नजर आते हैं. हम चाहते थे कि जुबान से जहर उगलवाऊं. उन्होंने आगे कहा कि आपकी नजर में हर मुसलमान आपका दुश्मन है. जिस मुसलमान के सिर टोपी और चेहरे पर दाढ़ी है, वो आपको रावण नजर आता है.
‘खुल जाएगी रिवर फ्रंट की फाइल’
चुनौती वाले लहजे में ओवैसी ने कहा कि क्या मोदी को रावण को बोलकर दिखाओगे? नहीं, नहीं पीएम मोदी को रावण बोलोगे तो रिवर फ्रंट…हाई वे बना है तो फाइल खुल जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि मुखालिफ कहते हैं कि ओवैसी पर एक्शन क्यों नहीं लिया जाता है. मेरे प्यारे, ओवैसी ने ना तो रिवर फ्रंट बनाया और ना ही हाईवे का निर्माण कराया.
ये भी पढ़ें: अमित शाह मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘राजनीतिक हिस्सेदारी को अपना समझता हैं’
अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि बदायूं संसदीय सीट से सलमान एमपी बनता था. वहां अखिलेश यादव के भाई सांसद बन गए. फिरोजाबाद से मुसलमान एमपी बनता था. वहां अखिलेश के परिवार के लोग एमपी बन गए. उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश और उनका परिवार मुस्लिमों की राजनीतिक हिस्सेदारी को अपना समझता हैं.