‘नीले ड्रम’ वाली मुस्कान और सांप कांड की रविता रखेंगी करवा चौथ व्रत? जेल में मंगाई चूड़ी और बिंदी
'नीला ड्रम कांड' की मुस्कान और सांप कांड की रविता रखेगी करवा चौथ व्रत?
Karwa Chauth Viral News: आज देश भर में करवा चौथ का व्रत मनाया जा रहा है. मेरठ जेल में बंद ‘नीला ड्रम कांड‘ की मुख्य आरोपी मुस्कान और पति को सांप से डसवाकर मारने वाली रविता ने चूड़ी और बिंदी मंगाई है. हालांकि, दोनों करवा चौथ का व्रत रखेंगी या नहीं. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन संजीवनी महिला संस्था की ओर से पूजा से संबंधित सभी सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं. जेल प्रशासन ने भी करवा चौथ का व्रत रखने की अनुमति दे दी है.
जेल के अंदर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पहल करने वाली संजीवनी महिला संस्था ने महिला बंदियों को पूजा और उनके श्रंगार की सामग्री पहुंचाई गई है, ताकि जिस भी महिला को व्रत रखना हो. वो रख सकती हैं. संस्था की ओर से मिट्टी के कलश से लेकर सभी जरूरत की चीजें पहुंचाई जा रही हैं. जब संस्था ने जेल में बंद सभी महिलाओं से बातचीत की, तो इस दौरान मुस्कान और रविता ने भी अपने लिए चूड़ी और बिंदी मंगाई है.
मुस्कान और रविता को मिली चूड़ी-बिंदी
संजीवनी महिला संस्था ने करवा चौथ के व्रत को ध्यान में रखते हुए महिला बंदियों से उनकी जरूरतों के बारे में पूछा और उन्हें सामान मुहैया कराया. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मुस्कान और रविता दोनों व्रत रखेंगी या नहीं. इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है. बाकी जेल में बंद कई ऐसी महिलाएं हैं, जो करवा चौथ का व्रत रखेंगी.
ये भी पढ़ेंः चुनाव से पहले जेल से बाहर आ पाएंगे आजम खान? हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी सस्पेंस
जेल में बंद महिला से पति कर सकते हैं मुलाकात
जेल प्रशासन ने बताया कि व्रत को ध्यान में रखते हुए पूजा से संबंधित सभी सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं. अगर कोई महिला जेल में बंद और उसका पति बाहर है, तो ऐसी दशा में भी नियमों के तहत मुलाकात कराई जाती है. अगर दोनों जेल में बंद हैं, तो ऐसी दशा में भी मुलाकात जेल प्रशासन द्वारा कराई जाती है. अब देखना यह होगा कि क्या मुस्कान और रविता व्रत रखती हैं या नहीं.