MP News: ड्रोन से सर्च कर धार पुलिस ने पकड़ा 172 क्विंटल गांजा, 50 करोड़ के नशे के साथ 15 आरोपी गिरफ्तार

धार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 172 क्विंटल गांजा पकड़ा है.
Dhar News

पुलिस ने पकड़ा करोड़ो का गांजा

धार जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एडिशनल एसपी विजय डावर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पूरे जिले में ड्रोन सर्विलांस के जरिए दुर्गम और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

67 क्विंटल अवैध गांजा जब्त

मनावर थाना क्षेत्र में अकेले 67 क्विंटल अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसे कपास और मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाया गया था. इसके अलावा देहरी, थानाबाग, गंधवानी और मांडू क्षेत्र में भी कार्रवाई जारी है.

15 आरोपी भी गिरफ्तार

एडिशनल एसपी के अनुसार पिछले एक महीने में जिले भर में 25 प्रकरण दर्ज कर 14 से 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. कुल 172 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 45 से 50 करोड़ रुपये आंकी गई है. धार पुलिस की यह कार्रवाई प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. वही पुलिस के अनुसार ये कार्रवाई लगातार आगे भी जारी रहेगी.

जबलपुर पुलिस ने भी पकड़ा गांगे से भरा कंटेनर

जबलपुर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी गांजे की खेप पकड़ी है. आरोपी पार्सल कंटेनर की आड़ में करोड़ों का गांजा हाईवे से जप्त किया है. पुलिस के द्वारा जप्त किए गए गांधी का वजन तकरीबन 871 किलो से ज्यादा है जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड रुपए आंकी जा रही है क्राइम ब्रांच और गोसलपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुस्कुरा ग्राम के हाइवे पर घेराबंदी कर गांजे से भरा कंटेनर पकड़ा है.

पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक ही ट्रक का मालिक है जो कई शहरों से गांजा सप्लाई करते हुए जबलपुर से गुजर रहा था. मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच, झांसी पुलिस, नारकोटिक्स टीम और गोसलपुर पुलिस का संयुक्त अभियान है.

ये भी पढे़ं- शिक्षकों के हित में एमपी हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला, 6वें वेतनमान का लाभ देने के दिए निर्देश

ज़रूर पढ़ें