CM विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की दी बधाई, 41 पुरस्कार दिए जाएंगे, तीजन बाई के नाम पर नया सम्मान
सीएम विष्णु देव साय
Chhattisgarh Foundation Day: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई दी है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा, जनजातीय गौरव और समृद्ध लोक संस्कृति से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ ने अपनी 26 वर्षों की यात्रा में संघर्षों को संभावनाओं और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलते हुए देश के विकास मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बनाई है.
पोस्ट में आगे लिखा कि इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण करता हूं, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ और हमारी आशाओं, आकांक्षाओं को नई पहचान मिली.
जय जोहार! जय छत्तीसगढ़ महतारी! प्रभु श्रीराम के ननिहाल, माता कौशल्या की पावन धरा, जनजातीय गौरव और समृद्ध लोकसंस्कृति से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ ने अपनी 26 वर्षों की यात्रा में संघर्षों को संभावनाओं और संभावनाओं को उपलब्धियों में बदलते हुए देश के विकास मानचित्र पर विशिष्ट पहचान बनाई है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर मैं श्रद्धेय ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी जी का पुण्य स्मरण करता हूँ, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व और दृढ़ संकल्प से छत्तीसगढ़ राज्य का सपना साकार हुआ और हमारी आशाओं, आकांक्षाओं को नई पहचान मिली। हमारी सुशासन सरकार श्रद्धेय अटल जी के सपनों का ‘विकसित-समृद्ध छत्तीसगढ़’ बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य स्थापना दिवस के इस गौरवपूर्ण अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आइए, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम सब मिलकर अपने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047’ के संकल्प को और मजबूत करें। @narendramodi #CGRajyotsav2026
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) November 1, 2026
41 पुरस्कार दिए जाएंगे
छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस को तीन दिनों तक मनाया जाएगा. अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले लोगों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा. इस बार कुल 41 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. इसमें संस्कृति विभाग के 14 और अन्य विभागों के 27 पुरस्कार शामिल हैं.
इन श्रेणियों में पुरस्कार दिया जाएगा
राज्य अलंकरण समारोह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दिए जाएंगे. कला एवं संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, सहकारिता, श्रमिक कल्याण और सामाजिक जागरूकता समेत अन्य क्षेत्रों में पुरस्कार दिए जाते हैं. पिछली बार 34 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए थे.
ये भी पढ़ें: CG News: नवा रायपुर में 1-2 नवंबर को होगा सारंग एयर शो, ट्रैफिक प्लान जारी, जानें पूरी डिटेल
तीजन बाई के नाम पर नया सम्मान
इस साल दो नए सम्मान आयोजित किए जाएंगे. पंडवानी गायिका स्वर्गीय तीजन बाई और संत रविदास के नाम पर सम्मान वितरित किए जाएंगे. दोनों सम्मानों को राज्य अलंकरण में शामिल किया गया है. ये पुरस्कार पहली बार दिए जाएंगे.