Special Trains: बंगाल जाने वाले यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्‍पेशल ट्रेनें, रद्द गाड़‍ियां भी हुईं बहाल

Special Trains: छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जोन से हाेकर कुल 16 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन सभी ट्रेनों में समय वेकेशन के नाम पर कुछ ट्रेनें पहले ही शुरू हो चुकी हैं.
Bilaspur Special Trains

बिलासपुर स्‍पेशल ट्रेन

Special Trains: देश के पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. ऐसे में पश्चि‍म बंगाल में भी विधानसभा चुनाव को केवल एक सप्‍ताह ही बचा है. दूसरे राज्यों में काम करने वाले वोटर्स की आवाजाही को देखते हुए रेलवे ने स्‍पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जोन से हाेकर कुल 16 स्‍पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन सभी ट्रेनों में समय वेकेशन के नाम पर कुछ ट्रेनें पहले ही शुरू हो चुकी हैं, वहीं ज्यादातर ट्रेने मतदान से 2 या 4 दिन पहले चलाई जाएंगी.

हालांकि इन ट्रेनों को रेलवे ने आधिकारिक तौर पर चुनाव से नहीं जोड़ा है, लेकिन इसकी टाइमिंग को देखकर इन्‍हें चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होना है.

पश्च‍िम बंगाल रूट पर ज्यादा फोकस

दरअसल, रेलवे पने समर स्‍पेशल ट्रेनों को फोकस पश्च‍िम बंगाल रूट पर ज्यादा रखा है. वहीं के लोग ज्यादातर रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं. ऐसे में ट्र्रेनों को रेलवे की इस सुविधा को मतदाताओं की सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है.

स्‍पेशल ट्रेनों का रूट

रेलवे ने उन शहरों पर ही सबसे ज्यादा फोकस किया है, जहां बंगाल, असम और दक्षिण भारत के श्रमिक और मध्‍यम वर्गीय मतदाता बड़ी संख्‍या में मौजूद हैं.

पूणे-एलटीटी-वलसाड रूट: रेलवे ने इस रूट से सातंरागाछी और खड़गपुर के लिए विशेष ट्रेनें दी जा रही हैं, ताकि महाराष्‍ट्र और गुजरात में रहने वाले वोटर समय पर पहुंच सके.

दुर्ग-गोंदिया-इतवार: बिलासपुर जोन से चलने वाली ये तीन प्रमुख ट्रेनें स्‍थानीय स्‍तर पर बंगाल जाने वाले यात्रियों के लिए लाइफलाइन बनने वाली है.

पटना-रक्सौल कॉरिडोर: इन ट्रेनों के माध्‍यम से मालदा, दिनाजपुर, वीरभूम और हल्दिया जैसे संवेदनशील चुनावी इलाकों में वोटर्स को टारगेट किया गया है.

फिर रद्द ट्रेनों को किया रिस्‍टोर

5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन ट्रेनों को चुनावी स्‍पेशल ट्रेन कहा जा रहा है. ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि गोंदिया में वॉशेबल एप्रन के काम के कारण शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस को 24 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया था. वहीं इन चुनावों को देखते हुए 29 मार्च को नया आदेश जारी किया गया. इसी तरह से शालीमार-इतवारी के बीच नई साप्‍ताहिक ट्रेन की सौगात भी यात्रियों को दे दी गई.

बिलासपुर जोन से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी

  • एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी: 21 अप्रैल से 24 जुलाई तक, 13-13 फेरे.
  • हटिया-एलटीटी-हटिया: 20 अप्रैल से 15 जून तक, 9 फेरे (पुरुलिया क्षेत्र जुड़ा).
  • पटना-चर्लपल्ली-पटना: 8 अप्रैल से 27 मई तक, हर सोमवार और बुधवार, 15-15 फेरे (दिनाजपुर, मालदा, दार्जिलिंग, सिलिगुड़ी क्षेत्र कनेक्ट).
  • तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति: 13, 20 और 27 अप्रैल को, 7 फेरे (हल्दिया, वर्धमान, पानगढ़, वीरभूम क्षेत्र कनेक्ट).
  • गोंदिया-रक्सौल-गोंदिया: 25 अप्रैल से 27 जून तक संचालन.
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-मालदा टाउन-इतवारी: 19, 20 और 26 अप्रैल को संचालन.
  • चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली: 12 अप्रैल से 31 मई तक संचालन.
  • पुणे-सांतरागाछी-पुणे: 15 और 22 अप्रैल को संचालन.
  • वलसाड़-खड़गपुर-वलसाड़: 15 और 22 अप्रैल को संचालन.
  • एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी: 17 और 24 अप्रैल को संचालन.
  • पुणे-सांतरागाछी-पुणे: 17 और 25 अप्रैल को संचालन.
  • उधना-सांतरागाछी-उधना: 17, 22 और 24 अप्रैल को संचालन.
  • एलटीटी-सांतरागाछी-एलटीटी: 24 अप्रैल और 1 मई को संचालन.
  • दुर्ग-शालीमार-दुर्ग: 22 अप्रैल को 1 फेरा चलेगी.

ये भी पढे़ं- ‘कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा उजागर हुआ’, CM साय बोले- ये कानून का विरोध नहीं, संकीर्ण सोच है

ज़रूर पढ़ें