रायपुर को जाम की मुसीबत से मिलेगी मुक्ति! 4 नए फ्लाईओवर की सौगात, 360 करोड़ मंजूर

CG News: रायपुर में 4 नए फ्लाईओवर्स के निर्माण होने से करीब 12 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा. ये फ्लाईओवर शहर के अलग-अलग इलाकों में तैयार किए जाएंगे. इन फ्लाईओवर्स के लिए लोक निर्माण विभाग ने 360 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है.
Raipur Flyover News

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को ट्रैफिक जाम की मुसीबत से मुक्ति मिलने वाली है. शहर को इस साल 4 नए फ्लाईओवर की सौगात मिलने वाली है. इनके बनने से यातायात बेहतर होगा और आम लोगों को घंटों जाम में नहीं बिताने पड़ेंगे. इन फ्लाईओवर्स के लिए लोक निर्माण विभाग ने 360 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है.

ये हैं चार नए फ्लाईओवर

रायपुर में 4 नए फ्लाईओवर्स के निर्माण होने से करीब 12 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा. ये फ्लाईओवर शहर के अलग-अलग इलाकों में तैयार किए जाएंगे.

जीई रोड पर बनेगा फ्लाईओवर

  • शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक जीई रोड पर गुरु तेग बहादुर उद्यान से नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक (तेलीबांधा) तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा.
  • इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 172.86 करोड़ रुपये है.
  • इसके बनने के बाद 4 से 5 लाख लोगों को राहत मिलेगी.

रिंग रोड – 2 पर बनेगा फ्लाईओवर

  • रायपुर के रिंग रोड नंबर 2 पर सोनडोंगरी चौक पर ओवरपास का निर्माण किया जाएगा.
  • इस परियोजना की लागत 43.89 करोड़ रुपये है.
  • इस रास्ते पर हर दिन 45 हजार से ज्यादा व्हीकल गुजरते हैं.
  • इस फ्लाईओवर के बनने के बाद 2 लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

VIP रोड के फुंडहर चौक पर ओवरपास

  • शहर के प्रमुख मार्ग वीआईपी रोड पर फुंडहर चौक पर ओवरपास का निर्माण किया जाएगा.
  • इस परियोजना की लागत 56.70 करोड़ रुपये है.
  • यहां से रोजाना 60 हजार वाहन गुजरते हैं. लगभग 3 लाख लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

अटल एक्सप्रेस-वे पर ग्रेड सेपरेटर

  • अटल एक्सप्रेस-वे पर फुंडहर चौक के पास ग्रेड सेपरेटर तैयार किया जाएगा.
  • प्रोजेक्ट की लागत 87.53 करोड़ रुपये है.
  • इस रास्ते हर दिन 70 हजार वाहन गुजरते हैं.
  • इस ग्रेड सेपरेटर के बनने के बाद लगभग 3.5 लाख लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather: अगले 5 दिनों तक मौसम की आंखमिचौली रहेगी जारी, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

डिप्टी सीएम अरुण साव ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इन चारों परियोजनाओं के बारे में कहा कि शहर के सबसे व्यस्त मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा. चारों फ्लाईओवर्स के निर्माण के बाद रायपुर के ट्रैफिक व्यवस्था के ढांटे को मजबूती मिलेगी.

ज़रूर पढ़ें