Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में आगामी कुछ दिनों में राजस्व प्रशासन काफी चुस्त-दुरूस्त नजर आएगा. राजस्व प्रशासन में नई-नई तकनीकों के माध्यम से नवाचार करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ में भूमि संबंधी विवादों को दूर करने के मद्देनजर राजस्व प्रशासन में नई तकनीक का उपयोग किया जाएगा.
Chhattisgarh News: मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. प्रदेश में मंत्री पद की एक सीट पहले से ही खाली है. अब बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद दो मंत्री पद रिक्त हो रहे है, जिसे पूरा करने के लिए दावेदार अलग-अलग तरीके से समीकरण बैठाने में जुट गए हैं.
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले की घटना के संबंध में सतनामी समाज के प्रमुखों से कहा है कि बाबा गुरू घासीदास का संदेश समाज में शांति और सद्भाव का रहा है. आप सबकी भी जिम्मेदारी है कि समाज भ्रमित न हो और शांति स्थापित करने की दिशा में साथ मिलकर आगे बढ़े.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि पीएम मोदी सदैव छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय देते रहे हैं.
Chhattisgarh: प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टर कार्यालय, एसपी कार्यालय और तहसील कार्यालय में भी आग लगा दी. मौके से सभी अधिकारियों ने जान बचाकर भाग निकले. फायरब्रिगेड की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया है.
CG News: स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं की भविष्य में भी ऐसी गंभीर लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मरीजों के मानवीय पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए.
PM Modi Cabinet: सांसद तोखन साहू(Tokhan Sahu) ने भी केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली.
Chhattisgarh News:प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण के दौरान भाजपा का झंडा लेकर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता जयस्तंभ चौक पहुंचे. जहां जमकर आतिशबाजी की गई. बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया.
Chhattisgarh News: कबीरधाम जिले के ग्राम बाहपानी की सड़क दुर्घटना में 19 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये और 16 घायलों को 50-50 हजार रुपये मुख्यमंत्री साय द्वारा स्वेच्छानुदान मद से मंजूर की गई है.
Chhattisgarh News: राजधानी रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद ये लोग आपस में लड़ेंगे. एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे.