Bilaspur Spa Center: बिलासपुर जिले के 36 सिटी मॉल स्थित एक्वा वेलनेस स्पा सेंटर में काम करने वाली एक युवती ने स्पा सेंटर में चल रहे कांड को लेकर बड़ा खुलासा किया है. युवती ने बताया स्पा सेंटर का संचालक अमन सेन उसे अक्सर प्राइवेट केबिन में ले जाता और उसके साथ गलत तरीके से छूने की हरकत करता था. वहीं उसका बड़ा भाई लोकेश सेन युवती पर देह व्यापार करने का दबाव बनाता था.
CG High Court: बिलासपुर हाईकोर्ट ने मातृत्व अवकाश पर बड़ा फैसला सुनाया. लीव बैलेंस कम होने के आधार पर महिला कर्मचारी को मातृत्व लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता. FCI की अपील खारिज, 80 हजार वेतन वापस करना होगा.
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भाई के माथे पर लगाया गया तिलक सिर्फ परंपरा नहीं, विजय और सौभाग्य का प्रतीक है। कुमकुम, हल्दी, केसर, सिंदूर और अक्षत मिलाने से तिलक और भी मंगलकारी बनता है।
CG Anganwadi Bharti: सुकमा: छत्तीसगढ़ में नौकरी ढूंढ रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायकों के कई खाली पदों पर भर्ती करने जा रही है. भर्ती के लिए आवेदन 25 अगस्त से शुरू हो चुके हैं. आवेदन केवल निर्धारित ई-भर्ती आंगनबाड़ी पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.
CG Teacher News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दो दिन पहले शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली. बैठक में शिक्षकों की कमी की बात पर भी चर्चा की गई. विभाग अब निलंबित शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग करने जा रही है. जी हां, प्रदेश के अलग-अलग मामलों में निलंबित 800 से अधिक शिक्षकों के प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी. इसके बाद पात्र पाए जाने वाले शिक्षकों को बहाल कर स्कूलों में पदस्थ किया जाएगा.
Raipur Railway Station: रायपुर रेल मंडल ने प्रयावरण संरक्षण और कचरे के उचित निपटान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. अब रेलवे स्टेशनों पर जो प्लास्टिक का पानी की बोतलें नी और कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद छोड़ी जाने वाली खाली प्लास्टिक को मौके पर ही क्रश कर दिया जाएगा. मंडल का रायपुर रेलवे स्टेशन के अलग-अलग प्लेटफार्मों पर छह प्लास्टिक बाटल क्रशर मशीनें लगाने का प्लान है.
CG Governor Raman Deka: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका पर सोशल मीडिया में अशोभनीय टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों को हाईकोर्ट से राहत मिली, लेकिन कोर्ट ने सार्वजनिक माफी और आपत्तिजनक सामग्री हटाने की शर्त रखी.
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर बाजार की महंगी थाली खरीदने की जरूरत नहीं, घर में मौजूद सामान से ही सुंदर थाली सजा सकते हैं. गेंदे-गुलाब के फूल, मोती लेस और रिबन से थाली को दें खास और पर्सनल टच.
Kanker News: कांकेर में चारामा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया. नारायणपुर से रायपुर जा रही स्कॉर्पियो का टायर फटने से वाहन नाले में गिर गया, 5 सवार बाल-बाल बचे.
Bhopal Gautam Nagar: भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर नगर निगम ने पहली बड़ी कार्रवाई की है. गौतम नगर में रहवासी बिल्डिंग में बिना अनुमति चल रहे निजी होटल को सील कर दिया गया.