MM Fun City: रायपुर के MM Fun City वाटर पार्क में 2015 में वेव पूल में सुरक्षा जाली न होने से युवक की टांग टूट गई थी. जिला उपभोक्ता आयोग ने पार्क प्रबंधन में लापरवाही मानते हुए वाटर पार्क और बीमा कंपनी को संयुक्त रूप से 2 लाख चिकित्सा खर्च, 25 हजार मानसिक क्षतिपूर्ति और 5 हजार वाद व्यय देने का आदेश दिया है.
Rajnandgaon News: राजनांदगांव में पिछले तीन साल से अधूरे पड़े गौरीनगर अंडरब्रिज के 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से 45 वर्षीय सफाई कर्मी संतोष सोनवाने की मौत हो गई. परिजनों ने रेलवे पर सुरक्षा इंतजाम न करने का आरोप लगाया है, हादसे के बाद 6 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है.
CG News: बिलासपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन के चावल की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होने जा रहा है. सरकार अब इम्प्रूव्ड राइस देगी जिसमें टूटे दाने 25% से घटाकर 10% किए जाएंगे, जिससे जिले के 6 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों को बेहतर और साबुत चावल मिलेगा.
Raipur Spa Chhapa: राजधानी रायपुर में पुलिस ने 30 फेमस स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की है. इस दौरान कई सेंटरों से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं, जिन पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
CG Crime: रायगढ़ के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में सरपंच समेत 4 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते महिला के घर में घुसकर कपड़े खींचकर छेड़खानी और मारपीट की. रायगढ़ एसएसपी के अभियान 'संवेदना' के तहत जोबी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और घटना में इस्तेमाल 2 बाइक व वीडियो रिकॉर्ड करने वाला मोबाइल जब्त किया.
CG Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी.
Durg News: दुर्ग ज़िले के जमुल के लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में काम के दौरान ऊंचाई से गिरने के कारण एक श्रमिक की मौत हो गई. हादसे के बाद मुआवजे को लेकर कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई. पुलिस और सीएसपी की मौजूदगी में हुई बातचीत के बाद आखिरकार 20 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनी और कंपनी प्रबंधन ने परिजनों को चेक सौंपा.
LPG Cyliner E-kyc: केंद्र सरकार की ओर से LPG गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाएसी की प्रक्रिया की तारीख को 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है. अभी तक 6 लाख लोगों ने ई-केवाएसी नहीं कराई है. और सरकार अब इन लोगों पर सख्त होने वाली है. गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक ई-केवाईसी की प्रक्रिया करीब दो मिनट में पूरी हो जाती है
Chitrakoot Flood: चित्रकूट में 24 घंटे की भारी बारिश से मंदाकिनी खतरे के निशान से 5 मीटर ऊपर है. राजोला बाईपास और रामघाट पर पुल डूबने से यूपी-MP संपर्क टूटा. सड़कों पर नाव से रेस्क्यू, लोग घर छोड़कर भाग रहे हैं.
रक्षाबंधन के बाद लोगों को जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार है .पंचांग के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी. रात 11:57 से 12:43 तक शुभ मुहूर्त है, वहीं, जन्मोत्सव रोहिणी नक्षत्र में होगा.