Rakshabandhan: बालोद जिले के गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी द निवासी भोज साहू ने साइकिल के पुराने पहिए के रिंग, स्कोप और अन्य कबाड़ सामग्री का उपयोग कर इस विशाल राखी को तैयार किया है. राखी को आकर्षक रूप देने के बाद सड़क किनारे नीम के पेड़ पर लगाया गया है.
Indore Bank Officer Wife Suicide: इंदौर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के एमजी रोज इलाके में एक बैंक अधिकारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को रात करीब 10 बजे घटना की जानकारी मिली. वहीं, पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है. जिसमें लिखा था कि, शारीरिक दुर्बलता से परेशान होने और इसके चलते डिप्रेशन में जाने के कारण वो यह कदम उठा रही हैं.
CG Teacher: जगदलपुर के आड़ावाल स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों ने शिक्षकों की कमी को लेकर कलेक्टोरेट का रुख किया. छात्रों का कहना है कि व्याख्याताओं की कमी के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
Khairagrh Bus Accident: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम पंचायत सलगापाट में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. लोरमी से हैदराबाद जा रही माँ श्रद्धा ट्रैवल्स की बस ने सामने से आ रही स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.
Changorabhata Murder: राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके के हुई श्रीराम नगर में हुई हत्या मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 23 अगस्त को किसी मामूली बात को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते आक्रामक रूप ले लिया. जिसमें स्थानीय युवकों ने एक युवक पर चाकूबाजी कर दी. इलाज के दौरान भोला की मृत्यु हो गई
IGKV Paper Leak: IGKV पेपर लीक मामले में दुर्ग के भारती कॉलेज के असिस्टेंट लेक्चरर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार. प्राचार्य डॉ. एके दुबे और मास्टरमाइंड योगेश सोनकेसरिया बर्खास्त, BSc कृषि की 2 परीक्षाएं रद्द कर सितंबर में दोबारा होंगी.
CG Arakshak Bharti: छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती की सेकंड लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर कवर्धा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन उग्र हो गया. तीन दिन से आंदोलन कर रहे युवाओं ने गृह मंत्री विजय शर्मा के कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की.
CG NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में डोमिसाइल को लेकर उठ रहे सवालों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट प्रभावित नहीं होगी. शिकायत मिलने पर जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ईस्ट कोस्ट रेलवे के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म उन्नयन कार्य के चलते 25 अगस्त से 20 अक्टूबर तक 6 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है.पुरी आने-जाने वाली ट्रेनें अब मालतीपाटपुर स्टेशन से ही संचालित होंगी.
भिलाई में ठंडा समोसा लाने को लेकर दोस्तों में विवाद खूनी झड़प में बदल गया. बहन पर टिप्पणी से भड़के दो दोस्तों ने युवक पर चाकू से कई वार किए, पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा.