Hanuman Ansh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के जोरा मॉल पहुंचे. सीएम साय ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम के साथ हनुमान अंश फिल्म देखी. सीएम साय ने 'हनुमान अंश' फिल्म को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है.
CG News: जशपुर जिला पंचायत कार्यालय के बाहर सदस्य आशिका कुजूर ने भारी बारिश में बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोप लगाया कि सामान्य सभा में विकास कार्यों पर चर्चा नहीं होती, बल्कि उनके निजी जीवन, विवाह और वजन बढ़ने पर चर्चा होती है। बोलने का मौका न मिलने से नाराज होकर उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया.
Dhamtari: धमतरी के सिहावा थाना क्षेत्र के बेलर गांव नवागांव में 55 वर्षीय महिला पियन साहू की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया. ग्रामीणों ने 8 साल से ईसाई मिशनरी से जुड़े परिवार का विरोध किया। बाद में परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार और समाज में वापसी पर सहमति जताई, जिसके बाद गंगाजल और तुलसी से शुद्धि कराकर घर वापसी कराई गई.
Ujjain: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के विवाद पर पूर्व CM उमा भारती ने CM मोहन यादव को पत्र लिखकर संरक्षण की मांग की है. उन्होंने शिवराज सरकार में भोपाल के कमलापार्क की मस्जिद न हटाने का उदाहरण देते हुए विकास और आस्था में संतुलन की अपील की है.
Nirmal Kosare: कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. भिलाई-चरोदा महापौर और भूपेश बघेल के करीबी निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है. सतनामी समाज से आने वाले कोसरे की नियुक्ति को 2026 निकाय चुनाव से पहले SC वोटबैंक साधने के दांव के तौर पर देखा जा रहा है.
Nagar Nigam Chunav: दुर्ग जिले के तीन नगर निगम भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली के कुल 150 वार्डों का आरक्षण पूरा हो गया है. कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर-6 कला मंदिर में लॉटरी निकाली गई. भिलाई के 70 वार्डों में 3 ST, 9 SC, 15 OBC, 8 OBC महिला, 11 सामान्य महिला और 24 सामान्य वार्ड तय हुए हैं. रिसाली के 40 वार्डों की लिस्ट भी जारी कर दिया गया है.
Ambikapur: अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे अभिरत सिंहदेव के साथ समलाया मंदिर के पास मारपीट और 2500 रुपये की लूट का मामला सामने आया है. राज बंगाला, गोलू पठान समेत 4-5 युवकों पर आरोप है. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Durg: वार्ड पार्षद हरीश ने बताया कि सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर जाम होने से पानी की निकासी प्रभावित थी. इसी शिकायत के बाद सफाई कराई जा रही थी. सफाई के दौरान कर्मचारियों को गटर के भीतर नवजात दिखाई दिया.
Bhopal: भोपाल के हमीदिया अस्पताल से 22 अगस्त को नर्सिंग ऑफिसर की चोरी हुई स्कूटी पर लेडी कॉन्स्टेबल घूमती मिली. 17 दिन बाद भी पुलिस स्कूटी नहीं ढूंढ पाई, लेकिन 2 सितंबर को रेड लाइट जंप करने पर ट्रैफिक कैमरे से चालान कट गया. चालान के साथ आई फोटो से खुलासा हुआ. कोहेफिजा पुलिस जांच में जुटी है.
CG Cabinet Decision CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए. 500 करोड़ के मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन, छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30, नवा रायपुर में NSTI के लिए 10 एकड़ जमीन और सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 साल करने को मंजूरी दी गई.