Desi Ghee Trick: घर में रोज जमा होने वाली मलाई से अब बिना मक्खन निकाले सीधे घी बनाया जा सकता है.इस आसान ट्रिक में एक ही मलाई से शुद्ध देसी घी के साथ ताजा पनीर और मीठी खुरचन भी मिल जाएगी.
Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा में ड्राइवर सौरभ अहिरवार के घर से करीब 3.2 करोड़ रुपए मिले. जिसे परिवार वालों ने रिश्तेदार का बताया. अब केस की जांच सागर लोकायुक्त करेगी.
Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया में एक महिला ने एसिड पीकर जान देदी. मिली जानकारी के अनुसार, पति ने पत्नी को एक युवक के साथ कमरे में देख लिया था. कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ी हुई मिली. जिसके बाद उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
मध्यप्रदेश नर्सेस रजिस्ट्रेशन काउंसिल ने जीएनएम यानी कि जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी कोर्स सेशन 2022-2023 के छात्रों के लिए राहत भरी खबर दी है. दरअसल पहले जिनके कॉलेज मानकों के अभाव में अनुपयुक्त घोषित किए गए थे. अब, काउंसिल ने ऐसे छात्रों को दूसरे उपयुक्त संस्थान में शिफ्ट करने के लिए दूसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
MP News: मध्यप्रदेश के बढ़ई, प्लम्बर और राजमिस्त्री समेत 49 प्रकार के निर्माण श्रामिकों को ई स्कूटर खरीदने पर सरकार 40 हजार की सहायता राशि देगी. बता दें कि, इस योजना का नाम ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण ई-स्कूटर हेतु अनुदान योजना ’ है. वहीं, योजना के लिए लाभार्थियों की संख्या तय है.
Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर से पुलिस ने अंतरराज्यीय IPL और साइबर सट्टा गिरोह को पकड़ा है. यह गिरोह बेरोजगार युवाओं समेत कुछ लोगों को कमीशन का लालच देकर उनके आधार और पैन अकाउंट से फर्जी बैंक के खाते और फर्जी फर्में खोलता था. लिस ने 2.69 करोड़ नकद, 30 लाख का सोना और नोट गिनने की मशीन भी बरामद की है.
Indore News: गणेशोत्सव और नवरात्र से पहले प्रशासन ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली मूर्तियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है जिले में अब केवल परंपरागत मिट्टी से बनी भगवान गणेश और माता दुर्गा की मूर्तियों का ही निर्माण और विक्रय किया जा सकेगा. प्लास्टर ऑफ पेरिस, पकी मिट्टी, केमिकल या अन्य रासायनिक पदार्थों से मूर्ति बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा
Dhar News: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के प्रयासों से धार जिले के आदिवासी क्षेत्र गंधवानी में शाखा डाकघर को उप डाकघर में उन्नत करने की मंजूरी मिल गई है.इससे ग्रामीणों को डाक, वित्तीय और सरकारी योजनाओं की सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी.
MP OT Technician: मध्य प्रदेश में ओटी टेक्नीशियन भर्ती की मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पात्रता नियम बदलने के खिलाफ दायर याचिका पर हाईकोर्ट ने मेरिट लिस्ट और नियुक्तियों पर अंतरिम रोक लगा दी है. अगली सुनवाई 5 सितंबर 2026 को होगी.
Indore News: इंदौर की ग्राम पंचायत बांक के तत्कालीन सचिव ने पद का दुरुपयोग कर बेटे की गाड़ी को सफाई कार्य में लगाया और बिना टेंडर किराए का भुगतान कराया. लोकायुक्त ने सचिव, पूर्व सरपंच और बेटे के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है.