Morena News: मुरैना में जब एक विकलांग महिला फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंची. फरियादी की स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने कुर्सी छोड़ बाहर जमीन पर बैठकर उसकी पूरी समस्या सुनी और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
MP Laptop Yojana: प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने प्रदेश के करीब 1.21 लाख मेधावी विद्यार्थियों को उनके खाते में 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की है. कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए, जबकि 1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए. कार्यक्रम के दौरान सीएम ने छात्रों से उनके भविष्य के सपनों पर भी बातचीत की.
Ambikapur News: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है. लापता भारतीय नागरिकों में अंबिकापुर के वरिष्ठ नेता करताराम गुप्ता की बेटी डॉ. मीना गुप्ता भी शामिल हैं. मंत्री ने बताया कि उन्होंने भी इस मामले में तत्काल विदेश मंत्रालय से संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है.
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ के लालदरा गांव में मुर्गा नहीं बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले रमेश और दुखनी ने हड़िया शराब बनाई थी और दोनों ने उसका सेवन किया था. शाम करीब चार से पांच बजे के बीच रमेश ने दुखनी से मुर्गा बनाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.
CG Dam Water Level: अगस्त की झमाझम बारिश से छत्तीसगढ़ के बांध लबालब हो गए हैं. औसत जल भंडारण 79% से बढ़कर 88% से ज्यादा पहुंच गया है.कोडार, खारंग और मनियारी 100% फुल होकर ओवरफ्लो हो रहे हैं, वहीं अरपा भैंसाझार और केलो अब भी 50% से कम भरे हैं.
Jhiram Ghati Kand: भूपेश बघेल का कहना है कि NIA ने जांच सही नहीं की है. दरभा थाने में जिनके नाम पर FIR दर्ज किया गया उनसे पूछताछ हुई नहीं की गई, NIA कोर्ट ने गुडसा उसेंडी से बयान लेने कहा, लेकिन उन्होंने बयान नहीं लिया.
Raipur Railway Station: राजधानी के रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. पुनर्विकास योजना के चलते स्टेशन का सबसे व्यस्त मुख्य गेट नंबर-2 आज रात 11 बजे से बंद होने जा रहा है. गेट बंद होते ही प्लेटफार्म-1 की तरफ से सीधी एंट्री खत्म हो जाएगी और यात्रियों को नए तय रूट से स्टेशन आना-जाना होगा. रेलवे नई व्यवस्था को कुछ दिन ट्रायल पर रखेगा, जिसके बाद यहां तोड़फोड़ और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.
Chhattisgarh News: रतनपुर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर के गेट पर युवक को चप्पल से पीटना भाजपा नेत्री को भारी पड़ गया. वीडियो वायरल होते ही भाजपा संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला मोर्चा अल्पसंख्यक की महामंत्री रेहाना बेगम को पद से हटा दिया है. वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी सख्ती दिखाते हुए 4 दुकानदारों को दुकान हटाने का नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने SC-ST एक्ट में FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया है.
CG News: कोरबा के कटघोरा में कार में युवती के साथ देखकर शिक्षिका पत्नी ने पति की उंगली काट ली, शिक्षक ने बताया युवती पूर्व छात्रा थी. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी, पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू की है.
Bilaspur News: बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद 32 वर्षीय कुंदन केसरी बिजली टावर पर चढ़ गया, 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. मोहल्लेवासियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा, पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों के हवाले किया.