Kakarala Samatha surrendered: रायपुर. साउथ की 300 फिल्मों में काम करने वाले एक बड़े साउथ के एक्टर की नक्सली बेटी काकराला समथा ने सरेंडर कर दिया है. ये सरेंडर उन्होंने तेलंगाना में किया और वे 40 साल से माओवादी संगठन में सक्रिय थी. काकराला समथा ने तेलंगाना DGP सी.वी.आनंद के मुलुगु दौरे के दौरान औपचारिक […]
रायपुर के तीन बड़े टैक्स बकायादारों पर नगर निगम ने कार्रवाई की है। प्रीतपाल सिंह बिंद्रा, अमित सलूजा और अनिल अग्रवाल के व्यवसायिक परिसर को भी सीलबंद किया गया.
गरियाबंद जिला शिक्षा अधिकारी के प्रभार को लेकर दायर याचिका पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल वरिष्ठता के आधार पर किसी कर्मचारी को उच्च पद का प्रभार पाने का कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता.
Raipur Crime News: रायपुर. रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट रायपुर और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रायपुर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए लोकल ट्रेन में यात्री से मोबाइल लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ट्रेन में मोबाइल पर बात कर रहे यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल छीना और ट्रेन […]
अपर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण गरियाबंद ने एक पुराने मामले में बकाया राशि की वसूली के लिए बड़ा आदेश जारी किया है. इस कार्यवाही से सकते में आए जिला प्रशाशन ने अब दो दिन के भीतर पीड़िता को दावा कि राशि देने सहमत हो गए हैं.
मेरा मोबाइल फाइनेंस नहीं हो रहा है… तुम अपने नाम से करा दो न… ऐसा लगभाग हर दोस्त एक दूसरे से कहता है. लेकिन राजधानी रायपुर से जो ठगी का मामला सामने आया है उसने दोस्ती के इस भरोसे को तोड़ दिया है और दूसरों को आगाह किया है कि किसी भी व्यक्ति को दूसरों के नाम से फोन या लोन फाइनेंस नहीं कराना चाहिए.
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.
Chhattisgarh News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन वितरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया प्रदेश का पहला ग्रेन एटीएम (Grain Atm) उद्घाटन के अगले ही दिन तकनीकी दिक्कतों के कारण बंद हो गया. बीरगांव में शनिवार को खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने ‘अन्नपूर्ति’ ग्रेन एटीएम का शुभारंभ किया था. उद्घाटन के कुछ […]
छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया.GeM के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रही.
उधारी चुकाने के लिए लाखों रुपए की नकली नोट छापने वाले गिरोह को कवर्धा पुलिस ने पकड़ा है. आरोपियों के पास से 12.50 लाख की नकली नोट और कलर प्रिंटर जब्त किया है. पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है.