छत्तीसगढ़ को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) के 10वें स्थापना दिवस समारोह में ‘GeM सस्टेनेबल प्रोक्योरमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है. नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की गरिमामयी उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया.GeM के एक दशक पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह की थीम ‘GeM 10: A Decade of Exponential Possibilities’ रही.
उधारी चुकाने के लिए लाखों रुपए की नकली नोट छापने वाले गिरोह को कवर्धा पुलिस ने पकड़ा है. आरोपियों के पास से 12.50 लाख की नकली नोट और कलर प्रिंटर जब्त किया है. पुलिस आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है.
स्वर्गीय श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम में एक मरीज का शव फांसी के फंदे पर मिलने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया.
जशपुर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का जशपुर दौरा रद्द कर दिया गया है।
प्रेमी जोड़ा का यू तो रोमांस करना बुरी बात नहीं है, लेकिन यदि रोमांस खुलेआम हो तो ये अश्लीलता कहलाती है और ऐसे ही प्रेमी जोड़े का एक रोमांस करते अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गुटखा कारोबारी गुरमुख की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य जीएसटी विभाग ने उसके खिलाफ करीब 317 करोड़ रुपए की टैक्स और पेनल्टी का आदेश जारी किया है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीखों में टकराव के चलते छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव कर दिया है।
अरुण पन्ना लाल के बेटे पर एक गंभीर आरोप लगा है, इस मामले में शिकायतकर्ता नितिन लॉरेंस ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो और एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की है।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मुस्लिम कानून के तहत संपत्ति के हिबा (उपहार) से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में अहम फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने 10 अगस्त को फैसला सुनाते हुए रायपुर के 11वें जिला न्यायाधीश द्वारा दिए गए निर्णय और डिक्री को बरकरार रखा तथा संपत्ति विवाद में दायर प्रथम अपील खारिज कर दी।
ED ने डब्ल्यूबीईपीएल और उसके निदेशकों से संबंधित 182 बैंक खातों को फ्रीज करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही छह महंगी लग्जरी गाड़ियों पर भी कार्रवाई की गई है।