Maihar Road Accident: मैहर में रविवार को देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. स्कॉर्पियो ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी. बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद से स्कॉर्पियो सवार लोग मौके से फरार हो गए.
Indore T20 Match Clash: इंदौर के होलकर स्टेडियम में रविवार (11 अक्टूबर) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 मैच हुआ. मैच के दौरान झड़प देखने को मिली. दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले.
Bhopal Special Train: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर लोग बड़ी संख्या में एक शहर से दूसरे शहर या अन्य राज्य में जाते हैं. पैसेंजर्स को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसके लिए भारतीय रेल ने रानी कमलापति-दानापुर, रीवा- रानी कमलापति और रीवा-डॉ. अंबेडकर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
Delhi Supreme Court March: विपक्षी पार्टियां सोमवार को सुप्रीम कोर्ट मार्च निकालेंगी. इससे पहले विपक्ष को बड़ा झटका लगा है. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एस सूर्यकांत ने विपक्षी नेताओं की उस मांग को ठुकरा दिया है. जिसमें उन्होंने अपनी बात रखने के लिए CJI से मुलाकात का समय मांगा था.
Bhopal Crime News: भोपाल के सतपुड़ा भवन में स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) से 20 एसी के कॉपर वायर चोरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Amarjeet Bhagat Controversial Statement: पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. उनका एक और बयान चर्चा का विषय बना हुआ है जो उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर दिया है. अमरजीत भगत का बयान दिया कि कब किसे कहां जनता घेर दे, इसलिए सभी लोग अपने दौरे रद्द कर रहे हैं.
Chitrakoot Road Accident: मध्य प्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. शारदा देवी के दर्शन के लिए मैहर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नदी में गिर गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हैं.
CG News: छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों को 240 ई-बसों की सौगात मिलने वाली है. इन बसों के संचालन के लिए डिप्टी सीएम और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड कंपनी के साथ कंसेशन एग्रीमेंट करेंगे.
Indore T20 Match: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबला रविवार शाम 7 बजे से होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों देशों की क्रिकेट टीम शनिवार (10 अक्टूबर) को इंदौर पहुंच गई हैं. इससे पहले दो मुकाबले हो चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज एक-एक से बराबरी पर हैं.
Riyadh Airport Houthi attack: सऊदी अरब के रियाद में स्थित किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ईरान समर्थित हूची विद्रोहियों ने हमला कर दिया. इसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं.