जीतू पटवारी ने कहा, 'महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता है. वह सिर्फ एक अपराधी होता है. NCRB के आंकड़ों के अनुसार सरकार की विफलता के कारण मध्य प्रदेश में हर रोज 22 बलात्कार हो रहे हैं.'
करीब 5 महीने पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में करीब 56 हजार 400 करोड़ के निवेश का एमओयू साइन हुआ था. ये एमओयू तब किया गया था, जब जिले में सोने और क्रिटिकल मिनरल्स की संभावनाएं सामने आई थीं.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 4400 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.
रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी शर्म बची है तो फूल सिंह बरैया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें. पार्टी से तुरंत बाहर निकालिए. देश की बेटियो, माताओं और बहनों से माफी मांगिए.'
एआईएमआईएम अब क्षेत्रीय पार्टी नहीं रही बल्कि अलग-अलग राज्यों में अलग स्तर के चुनावों में प्रदर्शन कर रही है. ये पहला मौका नहीं है जब हैदराबाद से बाहर निकलकर एआईएमआईएम ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसके पहले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 5 सीटें जीतकर एक बार फिर सबको चौंका दिया था.
अल फलाह यूनिवर्सिटी पर ईडी की ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग कानून(PMLA) के तहत की गई है. कार्रवाई के तहत 54 एकड़ जमीन, यूनिवर्सिटी की इमारतें, हॉस्टल समेत अन्य जगहों को सीज किया गया है.
इसके पहले पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा था कि इंदौर जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के बुद्धि जीवियों के कार्यक्रम को लेकर अनुमति नहीं दी है.
दरअसल उत्तर भारतीयों पर महाराष्ट्र में हो रहे हमले के बाद निशिकांत दुबे और राज ठाकरे के बीच जुबानी जंग देखी गई थी. राज ठाकरे ने निशिकांत को चैलेंज देते हुए कहा था कि मुंबई आओ तो समुद्र में डुबो-डुबोकर मारेंगे. जानकारों की मानें तो निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे को ये चैलेंज दिया है.
मामले में हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जनवरी को तय की है. अगली सुनवाई में हाई कोर्ट सरकार और हस्तक्षेपकर्ता का पक्ष सुनेगा.
काशी के मणिकर्णिका घाट पर सुतआ बाबा का आश्रम है. इस आश्रम की स्थापना साल 1803 में हुई थी. इसे गुजरात के रहने वाले संत जेठा पटेल ने बनवाया था. जेठा पटेल ने गृहस्थ जीवन छोड़ दिया था और काशी में ही आकर बस गए थे. जेठा पटेल के बाद इस आश्रम के कई मुखिया बने. इस आश्रम के मुखिया को ही सतुआ कहते हैं.