शिलॉन्ग से लौटने के बाद सोनम रघुवंशी लोकेंद्र तोमर के इंदौर स्थित बिल्डिंग के फ्लैट में ही रुकी थी. इसी फ्लैट में सोनम रघुवंशी का बैग छोड़कर गई थी. जिसमें 5 लाख नकद, एक पिस्टल और सोनम के जेवरात थे. फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर के कहने पर प्रॉपर्टी ब्रोकर शीलोम जेम्स और बिल्डिंग के चौकीदार बलबीर ने बैग गायब कर सबूत ठिकाने लगाए थे.
बारिश के कारण सड़कों की स्थिति बहुत बिगड़ गई है. सतना चित्रकूट मार्ग पर ट्रक पलटने से 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.
पिछले एक हफ्त से नभा का इलाज चल रहा था लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार को उसकी मौत हो गई.
भोपाल के 12 नंबर इलाके की रहने वाली एक छात्रा के लापता होने के बाद घरवालों ने 6 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कवराई थी. लेकिन कुछ दिनों बाद छात्रा ने परिवार वालों को कॉल करके खुद के बेचे जाने की बात बताई. इसके बाद भोपाल पुलिस ने लड़की को राजस्थान के सीकर जिले से लड़की को बरामद किया.
दिल्ली NCR में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 दर्ज की गई
प्रहलाद पटेल ने कहा, 'मुझे लगता है कांग्रेस बिना वजह तमाशा कर रही है. हम सब इस बात के गवाह हैं कि कांग्रेस के समय सड़के कहां थी. कांग्रेस के समय सड़कें नहीं थी. दूसरी बाद ये है कि जहां भी गड्ढे हैं वहीं की फोटो डालो. ये एक तरह जालसाजी है.'
धार की नौगांव प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति की प्रबंधक रुचिका परमार ने बताया कि उनकी समिति में 2508 सदस्य हैं. रुचिका परमार ने कहा कि समिति का लगभग 15 करोड़ रुपए का सालाना कारोबार होता है.
सरकारी इंजीनियर समेत उनकी टीम निर्माण काम का निरीक्षण करने पहुंची थी. इसी दौरान सामने से गुजर रहा ट्रक गड्ढे में फंसकर पलट गया. ट्रक को पलटा देख सभी लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. इस दौरान कुछ लोग पास ही गड्ढे में भी कूदते नजर आए.
ये पहली बार है जब राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कोई बयान दिया है. अजित डोभाल ने कहा कि विदेशी मीडिया ने झूठी खबरें फैलाई हैं.
कन्हैया लाल हत्याकांड 2022 में अंजाम दिया गया था. 28 जून को राजस्थान के उदयपुर में 2 इस्लामिक कट्टरपंथियों ने कन्हैया लाल की गला रेतकर हत्या कर दी थी.