विशांत श्रीवास्तव

Vishantshrivastav@gmail.com

विशांत श्रीवास्तव को पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल का अनुभव है. वर्तमान में विस्तार न्यूज़ में बतौर प्रोड्यूसर कार्यरत हैं. इसके पहले वे ज़ी मीडिया और दैनिक भास्कर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जहां इन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर, कई रोल में अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं. इन्हें देश-विदेश की ख़बरों में रुचि है, इसके अलावा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ख़बरों पर नज़र रहती है.

विशांत श्रीवास्तव

File Photo

Air India के सभी बोइंग ड्रीमलाइनर विमानों की होगी सुरक्षा जांच, क्रैश हुए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद, खुलेंगे हादसे के राज!

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एयर इंडिया के बोइंग को बड़ा झटका लग सकता है. बताया जा रहा है कि सरकार बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 की उड़ानों पर रोक लगाने पर विचार कर रही है.

PM Modi met the family of former CM Vijay Rupani and enquired about the condition of Ramesh Vishwas, the only survivor of the plane crash.

विजय रूपाणी के परिवार से मिले PM मोदी, विमान हादसे में गुजरात के पूर्व CM का हुआ निधन, जिंदा बचे रमेश विश्वास का भी जाना हाल

रमेश विश्वास ने कहा, 'सब कुछ मेरे सामने हुआ. मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला. थोड़े वक्त के लिए लगा था कि मैं भी मरने वाला हूं. शायद मैं सीट समेत नीचे गिर गया था. मैं जैसे-तैसे निकल पाया.'

Police recovered the body from the car after a foul smell emanated from the car.

‘कमल कौर भाभी गलत रास्ते पर चल रही थी, समझाया था लेकिन…’, आरोपी ने कहा- सिख संस्कृति को बदनाम करने की सजा दी

कमल कौर भाभी की हत्या की साजिश अमृतपाल सिंह मेहरों ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी. निहंग अमृतपाल मेहरो ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, 'खालसा कभी महिलाओं पर हमला नहीं करता है. लेकिन महिला ने हमारे तख्तों पर हमला किया इसलिए उसकी हत्या कर दी. कंचन ने सिख संस्कृति को बदनाम करने के लिए कौर शब्द का इस्तेमाल किया. इसलिए उसे मार दिया गया.'

Symbolic Picture

MP News: ग्वालियर में 2 पिस्टल के साथ पकड़ा गया युवक; कहा- मुझे ससुराल से वालों से खतरा है, इसलिए हथियार रखता हूं

आरोपी ने बताया कि गांव की ही एक लड़की से उसने लव मैरिज की थी, इसके बाद से लड़की के घरवाले उसके दुश्मन बने गए. युवक ने कहा कि ससुराल वाले उसके ऊपर कभी भी हमला कर सकते हैं.

File Photo

‘सुपारी नहीं दी, यारी-दोस्ती में की थी राजा रघुवंशी की हत्या’, राज कुशवाहा बोला- मेरा सोनम से अफेयर नहीं था

पूछताछ के दौरान राज कुशवाहा ने बताया कि उसने सुपारी किलर्स नहीं हायर किए थे, बल्कि उसके दोस्तों आकाश, विशाल और आनंद ने यारी दोस्ती में साथ दिया था. राज कुशवाहा ने बताया कि वो हत्या में शामिल था लेकिन उसका सोनम से प्रेम संबंध नहीं था.

Newly married bride Khushboo died in the Ahmedabad plane crash.

Ahmedabad Plane Crash: पहली बार फ्लाइट का सफर बना आखिरी, पति से मिलने जा रही नई नवेली दुल्हन की भी मौत

हादसे में राजस्थान के बालोतरा जिले की रहने वाली नई नवेली दुल्हन खुशबू की भी मौत हो गई. खुशबु अपने पति से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं. वो पहली बार फ्लाइट में बैठी थीं और ये उनकी जिंदगी की आखिरी उड़ान बन गई.

Tata Group has announced a financial assistance of Rs 1 crore each to the families of those killed in the plane crash.

Ahmedabad Plane Crash: विमान हादसे में मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ की आर्थिक मदद, टाटा ग्रुप ने किया ऐलान

टाटा ग्रुप ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये आर्थिक मदद की घोषणा की है. इसके साथ ही टाटा ग्रुप घायलों के इलाज का खर्च भी उठाएगा. टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रेशखरन ने बयान जारी करके परिजनों की मदद का ऐलान किया है.

Ramesh Vishwas survived the Ahmedabad plane crash.

Video: अहमदाबाद विमान क्रैश में एक व्यक्ति जिंदा बचा; रमेश विश्वास ने कहा- होश आने पर देखा चारों तरफ लाशें ही लाशें थीं

रमेश ने कहा, 'टेकऑफ के बाद प्लेन 30 सेकेंड में ही क्रैश हो गया था. मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थीं. प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे पड़े थे. मुझे किसी ने उठाकर एंबुलेंस में डाल दिया. मेरा भाई भी प्लेन में सफर कर रहा था. प्लीन उसे भी ढूंढिए.'

Akash Vats told that many strange incidents were noticed in the plane before the plane crash.

‘दो घंटे पहले मैं इसी फ्लाइट में था…’, इस शख्स ने भांप लिया था खतरा! कहा- कुछ असमान्य घटनाएं हो रही थीं

आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके लिखा, 'मैं AMD से उड़ान भरने से 2 घंटे पहले उसी विमान में था. मैं DEL-AMD से आया था. मैंने इस जगह पर कुछ असामान्य चीजें देखीं. मैंने एयर इंडिया को ट्वीट करने के लिए एक वीडियो बनाया है. मैं और अधिक जानकारी देना चाहता हूं.'

Air India plane crashed in Ahmedabad.

‘एयर इंडिया विमान हादसे में किसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं’, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर का बयान, प्लेन में पूर्व CM रुपाणी भी थे मौजूद

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने न्यूज एजेंसी एपी के साथ बातचीत करते हुए विमान हादसे पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा, 'दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए किसी के बचने की संभावना कम ही है. चूंकि विमान आवासीय इलाके में क्रैश हुआ, इसमें कुछ स्थानीय लोग भी मारे गए होंगे.'

ज़रूर पढ़ें