सूत्रों के मुताबिक 50 से 100 के बीच सिक्के मिले हैं. सिक्के गांव के ही 15 से 20 लोगों को मिले हैं. हालांकि अभी इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
यूजीसी के नए नियमों को लेकर हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तीखी टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा, 'हमको उस स्टेज में नहीं जाना है, जहां हमारे पास अलग-अलग स्कूल हों, जैसा कि अमेरिका में गोरे बच्चे अलग स्कूल में जाते हैं.'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार राज्य की डिप्टी सीएम बन सकती हैं.
चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सौरभ जोशी को 18, आम आदमी पार्टी के योगेश ढींगरा को 11 और कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह को 7 मिले.
बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया है. अरिजीत सिंह ने फिल्मों में गाने ना गाने का ऐलान किया है.
मध्य प्रदेश में 12 एसपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. इनमें डीएसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. मुख्यमंत्री के विदेश से लौटने के बाद एसपीएस की लिस्ट जारी की गई है.
उत्तर प्रदेश में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे पर लगातार दो अधिकारियों के इस्तीफे के बाद नौकरशाही में हलचल तेज हो गई है. खास बात ये है कि जहां एक अधिकारी ने सरकार को ब्राह्मण विरोधी बताते हुए आरोप लगाया है, वहीं दूसरे अधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दिया है.
मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन की अध्यक्ष वर्षा त्रिवेदी ने कहा, 'संविधान का मतलब समान विधान है. लेकिन सामान्य वर्ग के साथ इतनी असमानता क्यों की जा रही है.'
अचानक फिल्मी अंदाज कार की सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे होने पर हड़कंप मच गया. शुरू में तो लोगों को लगा कि कार से स्टंटबाजी की जा रही है. लेकिन बाद में पता चला कि सच में कार सीढ़ियों पर फंस गई है. हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी को भी चोट नहीं लगी.
विधानसभा की कार्रवाई लाइव ना दिखाने को लेकर भी उमंग सिंघार ने सरकार पर हमला बोला है. सिंघार ने कहा, 'बीजेपी सरकार विधानसभा की कार्रवाई का लाइव टेलीकास्ट क्यों नहीं करना चाहती है. सरकार लाइव कार्रवाई दिखान से क्यों डरती है.