Cabinet reshuffle: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं, जिसमें कई मंत्रियों के विभाग बदलने और नए चेहरों को जगह मिलने की संभावना है. माना जा रहा है कि यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों और सरकार के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर किया जाएगा.
नगर निगम के तत्कालीन संपदा अधिकारी राजेश देवांगन ने तत्कालीन महापौर रामशरण यादव पर एक करोड़ 15 लाख रुपये की घूस लेने का सीधा आरोप लगाया है.
Katni News: नर्सिंग ऑफिसर जानकी हल्दकार का कहना है कि हमारे यहां आईसीयू में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन प्रशिक्षित स्टाफ और टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं होने के कारण इसे संचालित नहीं किया जा पा रहा है. पिछले लगभग एक साल से यही स्थिति बनी हुई है.
Barwani: बड़वानी जिले के सिलावद के पास स्थित ग्राम वेदपुरी में पहली भारी बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. किसानों ने अब सरकार से मुआवजे की मांग की है.
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पेट्रोल पंप का अनोखा कारनामा सामने आया है. शहर के एक पंप ने 37 लीटर फ्यूल कैपिसिटी वाली गाड़ी में 42 लीटर पेट्रोल भर दिया. एयरपोर्ट पर तैनात सब इंस्पेक्टर सौरभ भदौरिया ने इस मामले की जानकारी दी है.
MP News: पार्टी ने विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा समेत दूसरे चुनावों में किसी भी तरह की कोताही न बरतने का फैसला किया है. इसके लिए कांग्रेस हर चुनाव में अपने डमी प्रत्याशी उतारेगी. पार्टी को सबसे बड़ा झटका तब लगा था, जब राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज हो गया था.
CG News: कवर्धा शहर के बजरंगबली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया.
Bhopal Crime News: IPL क्रिकेटर शंशाक सिंह और उनके पिता पर रसोइये ने मारपीट का आरोप लगाया है. भोपाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मेडिकल परीक्षण में पीड़ित के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं.
जल गंगा संवर्धन अभियान-2006 के समापन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजगढ़, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में मुख्य अतिथि होंगे.
MP News: गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने चार दिवसीय गुना प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन और शुभारंभ कर जिले के विकास को नई गति प्रदान की.