CG News: ईओडब्ल्यू के मुताबिक यह मामला वर्ष 2005-06 और 2006-07 का है. उस समय संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, रायपुर को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) और रिप्रोडक्टिव चाइल्ड हेल्थ (RCH) योजना के तहत राशि मिली थी.
Surajpur News: वन विभाग की टीम ने गहन जांच की तो पता चला कि केशवपुर गांव में रहने वाले बृजलाल यादव ने एआई से मगरमच्छ के फोटो बनाकर वायरल किए थे. इसके साथ ही अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया था. इस बात को आरोपी ने स्वीकार किया.
CG News: सीएम ने कहा कि सदगुरु मधुसूदन साईं का जन्म छत्तीसगढ़ की पावन धरती बिलासपुर में हुआ. हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारे राज्य की इस पवित्र भूमि ने ऐसे आध्यात्मिक महापुरुष को जन्म दिया, जिनका जीवन आज संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणा बन चुका है.
CG Teacher Recruitment: छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक (LSAT-26) भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
CG Politics: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तीन दिनों से लगातार प्रदर्शन चल रहा है.कांग्रेस मुख्यालय का घेराव को लेकर शुरु हुआ विवाद कांग्रेसियों पर एफआईआर और बाद में थाने में दो दिनों के प्रदर्शन तक पहुंचा. दूसरी ओर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेसियों की तुलना कश्मीर के पत्थरबाजों से कर दी.
Raigarh: रायगढ़ के तमनार पुलिस ने वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में अब तक पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.
Jagadalpur: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां केंद्रीय जेल के परिसर में 376 के मामले में जेल में बंद आरोपी सुरेश सेठिया की उसकी प्रेमिका से जेल प्रशासन ने शादी करवाई.
Durg: दुर्ग में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे अतिथि शिक्षकों ने आखिरकार अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म कर दिया है, लेकिन अतिथि शिक्षकों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 5 सितंबर 2026 तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो वे एक बार फिर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे.
CG High Court: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किसी बेटी को सिर्फ इसलिए अनुकंपा नियुक्ति के लिए विचार से बाहर नहीं किया जा सकता, क्योंकि वह शादीशुदा है.
Jagadalpur: जगदलपुर स्थित धुरगुड़ा प्रयास आवासीय विद्यालय के स्कूली बच्चे आज बस में सवार होकर बस्तर केलेक्टर्ड कार्यालय पहुंच कर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं.